डेस्क। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया था कि सभी लोगों के होश उड़ गए थे। इस मूवी को लोगों ने खूब प्यार दिया। अब सभी लोग धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि विदेशी जमीन पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने कमाल किया है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही करोड़ों का कारोबार कर लिया हैं। वहीं फिल्म धुरंधर 2 ने कई मूवीज के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
एनिमल का टूटा रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज में अब सिर्फ सात दिन बाकी हैं और एक्साइटमेंट चरम पर पहुंच गया है। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ने विदेशों में एडवांस बुकिंग में कमाल दिखाया है। आदित्य धर की इस फिल्म की प्री-सेल्स शानदार रही हैं। नॉर्थ अमेरिका में पहले वीकेंड में फिल्म ने 2.8 मिलियन डॉलर की कमाई की है। प्रीमियर एडवांस सेल्स में ये फिल्म $8,74,490 कमा चुकी है, जिसमें 671 लोकेशन्स पर 1,589 शोज में टिकट बिके हैं। कनाडा में धुरंधर 2 ने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले वीकेंड के लिए 40,000 टिकट बिक चुके हैं, जिनकी वैल्यू 4 करोड़ के आसपास है। बॉक्स ऑफिस एनालिस्ट जितिंदर सिंह के अनुसार, जल्द ही यह फिल्म कनाडा में 1 लाख टिकट बेचने वाली है। भारत में धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग 7 मार्च से शुरू हुई थी। ट्रेलर रिलीज के बाद मेकर्स ने 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज की घोषणा की।
धुरंधर 2 ने मचाया धमाल
जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की बैक्ड यह फिल्म 19 मार्च को बड़े स्तर पर रिलीज हो रही है। सैक्निल्क के मुताबिक, भारत में अब तक 4,10,444 टिकट बिक चुके हैं। बिना ब्लॉक सीट्स के प्री-सेल्स 21.37 करोड़ और ब्लॉक सीट्स के साथ 26.51 करोड़ रुपये हो चुकी हैं। हिंदी वर्जन के 3,81,328 टिकट बिके हैं, इसके अलावा डॉल्बी सिनेमा (हिंदी) में 250, कन्नड़ में 648, तमिल में 17,607, तेलुगु में 9,441 और मलयालम में 1,170 टिकट बिक चुके हैं। इन आंकड़ों को देखकर ऐसा लगता है कि धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने वाली है।