Home » खेल » IND vs NZ: भारत ने मौजूदा टी20 विश्व कप में जीते हैं 87 प्रतिशत मैच, जानें न्यूजीलैंड का अब तक कैसा रहा सफर

IND vs NZ: भारत ने मौजूदा टी20 विश्व कप में जीते हैं 87 प्रतिशत मैच, जानें न्यूजीलैंड का अब तक कैसा रहा सफर

अहमदाबाद। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 विश्व कप में खिताब जीतने के करीब पहुंच गई हैं। दोनों टीमों के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम जहां अपने खिताब का सफलतापूर्वक. . .

अहमदाबाद। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 विश्व कप में खिताब जीतने के करीब पहुंच गई हैं। दोनों टीमों के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम जहां अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने उतरेगी तो वहीं, न्यूजीलैंड की नजरें पहली बार ट्रॉफी अपने नाम करने पर टिकी होंगी। भारत ने लगातार दूसरी बार और कुल चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है, जबकि यह दूसरा मौका है जब कीवी टीम इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेलेगी।

विश्व कप से पहले भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुई थी सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप शुरू होने से ठीक पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज हुई थी। भारत का प्रदर्शन उस सीरीज में काफी शानदार रहा था और टीम ने कीवियों को 4-1 से मात दी थी। मौजूदा टी20 विश्व कप में हालांकि उनकी भिड़ंत नहीं हुई थी और अब खिताब के लिए दोनों टीमें एक दूसरे के सामने होंगी।

मौजूदा टूर्नामेंट में अहमदाबाद में कैसा रहा दोनों टीमों का रिकॉर्ड

टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका ने की। भारत ने अपने सात मैच घरेलू जमीन पर खेले, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उसका मुकाबला कोलंबो में हुआ। वहीं, न्यूजीलैंड ने पांच मैच में भारत में और तीन मुकाबले श्रीलंका में खेले। दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप का मैच खेल चुकी हैं। भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट में इस मैदान पर अब तक दो मुकाबले खेले। ग्रुप चरण में टीम ने नीदरलैंड को हराया, जबकि सुपर आठ में उसे इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से हार मिली।
न्यूजीलैंड की बात करें तो टीम ने अहमदाबाद में एक मुकाबला खेला। ग्रुप चरण में उसे इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के हाथों सात विकेट से हार मिली थी। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में ओवरऑल प्रदर्शन देखें तो न्यूजीलैंड ने आठ में से पांच मैच जीते, दो हारे और एक मैच उसका बारिश में धुला। वहीं, भारत ने आठ में से सात मैच जीते और एक मैच गंवाया। भारत टूर्नामेंट में एकमात्र मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से अहमदाबाद में ही हारा था।

दक्षिण अफ्रीका से मिली हार ने दिया था झटका

भारत ग्रुप ए में शामिल था और उसने शुरुआती चरण में अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया।
भारत ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रहते हुए सुपर आठ में पहुंचा था।
सुपर आठ में भारत को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार थी, लेकिन उनसे जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
भारत ने फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया और लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

एक समय बाहर होने की कगार पर था न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप डी में थी। उसने ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को हराया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका से हार गई।
सुपर आठ में टीम का पहला मैच पाकिस्तान से था जो बारिश में धुल गया था।
अगले मैच में कीवियों ने श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत किया।
सुपर आठ के मुकाबले में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड से हार मिली जिससे उसके अभियान को झटका लगा। उस वक्त टीम बाहर होने के कगार पर पहुंच गई थी।
पाकिस्तान को श्रीलंका को 147 रन तक रोकना था जिससे वह नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड को बाहर कर सके, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने एकतरफा अंदाज में दक्षिण अफ्रीका को हराया और दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम