Home » खेल » IND vs SA 2nd Test : टीम इंडिया की बैटिंग फिर बिखरी, जल्दी-जल्दी 3 झटके, चायकाल तक स्कोर 102/4, यशस्वी-राहुल और सुदर्शन-जुरेल आउट

IND vs SA 2nd Test : टीम इंडिया की बैटिंग फिर बिखरी, जल्दी-जल्दी 3 झटके, चायकाल तक स्कोर 102/4, यशस्वी-राहुल और सुदर्शन-जुरेल आउट

गुवाहाटी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में टेस्ट मैच चल रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। पहले दो दिन साउथ अफ्रीका के नाम रहा। टॉस जीतने के बाद पहले खेलते हुए टीम ने. . .

गुवाहाटी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में टेस्ट मैच चल रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। पहले दो दिन साउथ अफ्रीका के नाम रहा। टॉस जीतने के बाद पहले खेलते हुए टीम ने अपनी पहली पारी में 489 रन बना दिए। दूसरे दिन स्टंप तक भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 9 रन था। दो मैचों की इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम 1-0 से आगे चल रही है।

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज कहर बरपा रहे

दो दिन तक बल्लेबाजी में दबदबा बनाने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज कहर बरपा रहे हैं। उनका खेल देखकर लग रहा है कि भारत नहीं दक्षिण अफ्रीका घरेलू परिस्थितियों में खेल रहा है। दो घंटे के अंदर भारत ने चार शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। भारत ने जब तीसरे दिन खेलना शुरू किया तो स्कोर बिना विकेट गंवाए नौ रन था और अब चायकाल तक भारत का स्कोर चार विकेट पर 102 रन है। भारत अब भी दक्षिण अफ्रीका से 387 रन पीछे है। फिलहाल कप्तान पंत और जडेजा नाबाद हैं। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 290 रन बनाने हैं और इससे टीम इंडिया अभी 188 रन पीछे है।

राहुल के रूप में आज भारत को पहला झटका लगा

भारत का स्कोर एक वक्त 95 पर एक था और सात रन बनाने में भारत ने तीन और विकेट गंवा दिए। केएल राहुल के रूप में आज भारत को पहला झटका लगा। वह 22 रन बनाकर आउट हुए।

भारत को दूसरा झटका

इसके बाद यशस्वी ने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक पूरा किया। वह 58 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल मौका भुनाने में नाकामयाब रहे। सुदर्शन 15 रन और जुरेल खाता खोले बिना आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने दो विकेट लिए हैं, जबकि केशव महाराज को एक विकेट मिला है। एक विकेट यानसेन ने लिया है। भारत ने आज पहले सत्र में 29.3 ओवर में 93 रन बनाने में चार विकेट गंवाए हैं।

भारत को तीसरा झटका

भारत ने तीसरे दिन दो घंटे के अंदर तीन विकेट गंवा दिए हैं। 100 रन के अंदर भारत के तीन विकेट गिर गए। केशव महाराज ने केएल राहुल को आउट किया। वहीं, साइमन हार्मर ने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को पवेलियन भेजा है। भारतीय टीम परेशानी में नजर आ रही है। जुरेल और कप्तान पंत क्रीज पर हैं। भारत ने तीन विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए हैं। यशस्वी 58 रन, राहुल 22 रन और सुदर्शन 15 रन बनाकर आउट हुए।

भारत को चौथा झटका

भारत को 102 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल पवेलियन लौट गए हैं। भारतीय टीम का शीर्ष क्रम एक बार फिर ढह गया है। केशव महाराज ने केएल राहुल को आउट किया। वहीं, साइमन हार्मर ने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को पवेलियन भेजा। जुरेल को मार्को यानसेन ने आउट किया।

Web Stories
 
51 की उम्र में भी दिखेंगी स्टाइलिश, पहनें उर्मिला जैसी ड्रेसेज फेफड़ों के कैंसर के क्या लक्षण हैं? सुबह खाली पेट काजू खाने से मिलेंगे ये गजब फायदे घर के ये काम करने से आप रहेंगे एकदम फिट विवाह पंचमी के दिन ये उपाय करने से जीवन हो जाएगा सफल