डेस्क। T20 वर्ल्ड कप 2026 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। सेमीफाइनल की तीन टीमें तय हो गई हैं, लेकिन चौथे स्थान के लिए जंग अभी बाकी है। सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में डिफेंडिंग चैंपियन भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे। ग्रुप-1 से इंग्लैंड क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं, जबकि ग्रुप-2 से साउथ अफ्रीक ने जगह बनाई है। अब आखिरी टिकट भारत और वेस्टइंडीज में से किसी एक के नाम होगा।
भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला
भारत को 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की करारी हार झेलनी पड़ी, जो T20 वर्ल्ड कप इतिहास में उनकी सबसे बड़ी हार थी। इस हार से पहले टीम ग्रुप स्टेज में अजेय रही थी। भारत ने अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को वापसी की और अब सेमीफाइनल के टिकट के लिए वेस्टइंडीज की चुनौती के लिए तैयार है। अगर भारत ये मैच जीतता है, तो सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा।
क्या बारिश डालेगी खलल?
इस सप्ताह की शुरुआत में कोलकाता में हल्की सुबह की बारिश हुई थी, जिससे प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच में बारिश का खतरा नजर नहीं आ रहा है। एक्यूवेदर के अनुसार मैच के दौरान बारिश की संभावना ना के बराबर है। शाम को आसमान साफ रहने की उम्मीद है और करीब 17 प्रतिशत बादल छाए रह सकते हैं। टॉस के समय तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो रात बढ़ने के साथ 24 डिग्री तक गिर सकता है। नमी 46 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 69 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, लेकिन पूरे मैच में बारिश की संभावना 0 प्रतिशत है।
अगर मैच रद्द हुआ तो?
वैसे तो पूरे मैच के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन अगर बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा। ऐसी स्थिति में बेहतर नेट रन रेट के कारण वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और भारत बाहर हो जाएगा। ऐसे में हर भारतीय फैन की निगाहें सिर्फ मुकाबले पर ही नहीं, बल्कि कोलकाता के आसमान पर भी टिकी रहेंगी।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का मैच एक मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का मैच कहां देख पाएंगे?
टी20 विश्व कप के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। वहीं, डीडी फ्री डिश पर भी इस मैच को आप लाइव देख सकेंगे। डीडी स्पोर्ट्स पर भी यह मैच प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी।