डेस्क। इन दिनों टी20 विश्व कप 2026 की धूम है. सुपर 8 के मुकाबले चल रहे हैं। आज दो बड़े मैच होने हैं। पहला मुकाबला ग्रुप 2 के तहत साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच है, जबकि दूसरा मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच होना है। पूरे हिंदुस्तान की नजर इन दोनों मैचों पर टिकी हुई है, क्योंकि सेमीफाइनल के लिहाज से दोनों ही मुकाबले टीम इंडिया के लिए अहम हैं। यहां हम IND vs ZIM मैच के बारे में बात करेंगे, जो चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह एक ऐसा मुकाबला है, जिसे ‘वर्चुअल नॉकआउट’ कहना गलत नहीं होगा।
दांव पर सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि सेमीफाइनल का टिकट भी होगा
आज शाम 7 बजे चेपॉक में जब भारत और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने होंगी, तो दांव पर सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि सेमीफाइनल का टिकट भी होगा। टीम इंडिया सुपर 8 का पहला मैच साउथ अफ्रीका से हार चुकी है, यही वजह है कि अब उसे बचे हुए दोनों मैच जीतना जरूरी हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ वह बड़ी जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी, ताकि नेट रन रेट में जबरदस्त सुधार हो सके। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो जैसा है, जो भी टीम हारेगी, वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।
भारत के साथ जिम्बाब्वे के 3 उलटफेर.. 2 बार 150 के अंदर समेटा, देखें डरावने आंकड़े
पॉइंट्स टेबल के वो 3 कड़वे सच, जिन्होंने उड़ा दी है हिंदुस्तान की नींद
जिस चेपॉक की पिच पर भारत-जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला होना है, वह अपनी धीमी गति और स्पिनर्स के लिए मदद देने के लिए जानी जाती है, लेकिन इस विश्व कप में इस पिच ने अपना रंग और रूप दोनों बदला है। इस बार चेन्नई की पिच फ्रेश दिखी है. ऐसे में आपको जान लेना चाहिए कि इस पिच पर आज रन बरसेंगे या विकेट गिरेंगे?
कैसी है चेपॉक की पिच रिपोर्ट?
इतिहास बताता है कि चेपॉक की पिच धीमी और स्पिनर्स को मदद देने वाली रही है, लेकिन इस वर्ल्ड कप में यहां एक फ्रेश पिच बनाई गई है, जिस पर अच्छा बाउंस नजर आया है। पिछले मैचों को देखने पर पता चलता है कि यहां रन भी बन रहे हैं। इस एडिशन में चेपॉक के मैदान पर कुल 6 मैच खेले गए। सभी में 170 प्लस का स्कोर बना है, जो यह संकेत देता है कि यहां अब बल्लेबाजी आसान दिख रही है।