Home » खेल » MI vs RR: बुमराह की पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा छक्का, फिर लगाया एक और सिक्स , दिग्गज क्रिकेटर भी हुए फैन

MI vs RR: बुमराह की पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा छक्का, फिर लगाया एक और सिक्स , दिग्गज क्रिकेटर भी हुए फैन

डेस्क। आईपीएल 2026 में 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच धमाकेदार मुकाबला हुआ, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 27 रनों से जीत लिया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार. . .

डेस्क। आईपीएल 2026 में 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच धमाकेदार मुकाबला हुआ, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 27 रनों से जीत लिया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 14 गेंद में 1 चौका और 5 छक्के मार के 39 रन बनाएं। उनकी इस धुआंधार बल्लेबाजी के मुरीद इरफान पठान भी हो गए और उनके लिए वीडियो पोस्ट कर कहा कि वैभव सूर्यवंशी जैसा खिलाड़ी आज तक नहीं देखा…

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए इरफान पठान

इरफान पठान ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15 साल की उम्र में ये खिलाड़ी दुनिया के सबसे महान व्हाइट बॉल गेंदबाज की पहली गेंद पर छक्का लगाता है, ये अविश्वसनीय हैं। उन्होंने कहा कि जब आप जसप्रीत बुमराह के सामने खेलते हैं तो आप थोड़ा बच के चलते हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने कमाल करते हुए उनकी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह की स्लोअर वन का इंतजार करके उस पर भी छक्का लगाया। इरफान पठान ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि वो बहुत स्पेशल खिलाड़ी हैं। आने वाले समय में ये खिलाड़ी महान बल्लेबाज बनेगा। इतना ही नहीं अपने वीडियो में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के साथ यशस्वी जायसवाल की तारीफ भी की, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 77 रन बनाए थे। सोशल मीडिया पर इरफान पठान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं

MI के खिलाफ वैभव और यशस्वी की परफॉर्मेंस

7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबला की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवर के मैच में 150 रन बनाएं। जिसमें यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंद में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 77 रन बनाएं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने भी कमाल करते हुए 14 गेंदों ने 1 चौका और 5 छक्के जड़ कर 39 रन बनाए। जिसके चलते स्कोर बोर्ड पर 150 रन लगे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 11 ओवर में 123 रन ही बनाए और 27 रनों से ये मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीत लिया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम