Home » एक्सक्लूसिव » T20 World Cup: रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच, तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? मैच के दिन कोलकाता में कैसा रहेगा मौसम?

T20 World Cup: रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच, तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? मैच के दिन कोलकाता में कैसा रहेगा मौसम?

डेस्क। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम का खाता खुल गया। गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया। इस जीत. . .

डेस्क। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम का खाता खुल गया। गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बनी हुई हैं। हालांकि दूसरी ओर प्रोटियाज टीम को इस नतीजे से फायदा हुआ है और उसने अंतिम चार का टिकट हासिल कर लिया है। अब साउथ अफ्रीका का आखिरी मुकाबला जिम्बाब्वे से होगा, जो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। अब इस ग्रुप से सिर्फ एक ही टीम अंतिम चार में पहुंचेगी और वह या तो वेस्टइंडीज होगी या फिर भारत।

ईडन गार्डन्स में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

ये दोनों टीमें 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला एक तरह से वर्चुअल क्वार्टरफाइनल होगा, क्योंकि जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह सीधे अंतिम चार में पहुंच जाएगी। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज ने सुपर-8 के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में 107 रन से जीत दर्ज की थी, जिसकी वजह से उसका नेट रन रेट +5.35 हो गया था। लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 177 रन के लक्ष्य को 16.1 ओवर में ही, यानी 23 गेंद पहले हासिल कर लिया, जिससे वेस्टइंडीज का नेट रन रेट घटकर +1.79 रह गया।
दूसरी ओर टीम इंडिया को सुपर 8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रिका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार की वजह से भारतीय टीम का नेट रनरेट -3.80 हो गया था। हालांकि जिम्बाब्वे को हराकर टीम इंडिया ने काफी रिकवरी कर ली है।

मैच हुआ रद्द, तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?

ग्रुप 1 की पॉइंट्स टेबल में फिलहाल भारत और वेस्टइंडीज के बराबर पॉइंट्स हैं। वेस्टइंडीज 2 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, भारत के भी 2 पॉइंट्स हैं, लेकिन नेट रन रेट के चलते वह तीसरे नंबर पर है। ऐसे में ये मैच जीतने वाली टीम 4 पॉइंट्स के साथ सीधा सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। लेकिन भारत और वेस्टइंडीज का मैच बारिश से धुल जाता है या नो रिजल्ट रहता है, तो ICC नियमों के मुताबिर दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेंगे।
इस स्थिति में दोनों टीमों के कुल पॉइंट्स 3-3 हो जाएंगे. ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला नेट रन रेट (NRR) से होगा। वेस्टइंडीज का NRR +1.791 है, जो भारत के -0.100 से काफी बेहतर है। इसलिए बारिश या किसी और वजह से मैच रद्द होने की स्थिति में वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. जो भारतीय फैंस के लिए एक बड़ा झटका होगा।

मैच के दिन कोलकाता में कैसा रहेगा मौसम?

वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, 01 मार्च को कोलकाता में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच के वक्त भी मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा और टीम अपने प्रदर्शन के दम पर ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी। दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में 10 साल के बाद आमने-सामने होंगी. पिछली बार भारतीय टीम को हार मिली थी. ऐसे में भारत की नजर हिसाब बराबर करने पर भी रहेगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम