Home » मनोरंजन » US-Israel Iran War: यूएस-ईरान की जंग में बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली सहित बुरी तरह फंसे 6 स्टार्स, पीएम मोदी से मांगी मदद

US-Israel Iran War: यूएस-ईरान की जंग में बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली सहित बुरी तरह फंसे 6 स्टार्स, पीएम मोदी से मांगी मदद

डेस्क । अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया, जिसके बाद से ही पश्चिमी एशिया में तनाव का माहौल है। यूएस की तरफ से दावा किया गया है कि ईरान के कई बड़े नेता मारे गए हैं।. . .

डेस्क । अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया, जिसके बाद से ही पश्चिमी एशिया में तनाव का माहौल है। यूएस की तरफ से दावा किया गया है कि ईरान के कई बड़े नेता मारे गए हैं। इस जंग पर पूरी दुनिया की नजर है. सोशल मीडिया पर बस इसी की चर्चा है, लेकिन भारत के कई बड़े कलाकार इस वक्त पश्चिम एशिया में है। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई कलाकार दुबई में हैं और वहां पर फंस गए हैं। इस दौरान तमाम कलाकार ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी स्थिति के बारे में बताते हुए टेंशन वाले माहौल का जिक्र किया है। आइए आपको बताते हैं कि कौन कौन से कलाकार इस जंग के बीच फंस गए हैं।

जंग में फंसीं सोनल चौहान

फिल्म जन्नत फेम एक्ट्रेस सोनल चौहाल इन दिनों दुबई में हैं और यूएस-ईरान की जंग की वजह से वहीं पर फंस गईं। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बदलते हालात को देखते हुए सारी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है, जिस वजह से एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर अपनी स्थिति बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की मांग की है. सोनल के साथ दुबई में उनका परिवार भी है।

ईशा गुप्ता ने बताई दुबई की स्थिति

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी इस वक्त दुबई में हैं और जंग के बीच भारत नहीं लौट पा रहीं। ईशा गुप्ता की फ्लाइट भी कैंसिल हो गई है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि हालात काफी ज्यादा खराब है और वहां पर सभी लोग चिंता में है।जंग के बीच सब कुछ डरावना है. वह जल्द से जल्द अपने घर लौटना चाहती हैं।

दुबई में फंसे साउथ एक्टर अजित कुमार

साउथ अभिनेता अजित कुमार एक्टिंग के साथ साथ रेसिंग की दुनिया में भी शानदार काम कर रहे हैं। वह आए दिन अपने कम्पटीशन के चलते दुबई जाते हैं और जंग शुरू से पहले भी वह दुबई गए थे और अब वहां पर फंस गए. एक्टर के मैनेजर द्वारा बताया गया है कि अजित पूरी तरह ठीक हैं लेकिन फैंस को एक्टर की चिंता हो रही है।

अटैक से दहल गया विष्णु मांचू का घर

साउथ फिल्म ‘कन्नप्पा’ फेम एक्टर विष्णु मांचू भी दुबई में हैं और वह वहां पर अपने परिवार से मिलने गए थे। एक्टर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें मिसाइल साफ नजर आ रही है और उन्होंने भी लिखा है कि मिसाइल की आवाजों से उनका घर हिल रहा है। एक्टर ने जंग की स्थिति पर चिंता जाहिर की है और शांति की प्रार्थना की है।

दुबई में हैं कमाल आर खान की पत्नी और बच्चे

फिल्म क्रिटिक्स कमाल आर खान का पूरा परिवार दुबई में है और इस बात का खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर किया. कमाल आर खान ने बताया कि मिसाइल और ड्रोन के धमाकों की वजह से उनका परिवार ठीक से सो भी नहीं पा रहा है।शहर में सभी लोग खतरनाक स्थिति में हैं. बता दें कि रमजान के महीने में कमाल आर खान की पत्नी और बच्चे दुबई में है।

बेटे संग फंसीं बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली

अमेरिका और ईरान की इस जंग ने दुबई में माहौल टेंशन वाला कर दिया है। कई कलाकार यहां पर फंसे हैं और इसमें बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली का नाम भी शामिल है. सुभाश्री यहां पर अपने बेटे के साथ फंसी हुई हैं. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के परिवार की तरफ से दी गई है।

म्यूजिक कंपोजर संतोष नारायणन बचे

म्यूजिक कंपोजर संतोष नारायण कतर में फंसने से बंच गए। जंग की वजह से हवाई सेवा को बंद करने से चंद समय पहले ही एक्टर कतर से निकले हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने दी. उन्होंने बताया कि शायद एयरपोर्ट पूरी तरह बंद होने से ठीक पहले मीडिल ईस्ट से निकलने वाली उनकी आखिरी फ्लाइट थी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम