Home » खेल » अंडर-19 वर्ल्ड कप में इस देश के खिलाड़ी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, खेली 192 रन की ताबड़तोड़ पारी

अंडर-19 वर्ल्ड कप में इस देश के खिलाड़ी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, खेली 192 रन की ताबड़तोड़ पारी

नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के बल्लेबाज ने गदर काट दिया। सलामी बल्लेबाज वीरन चामुदिता ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बना दिया। वीरन ने जापान के खिलाफ मैच में 192 रन की पारी. . .

नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के बल्लेबाज ने गदर काट दिया। सलामी बल्लेबाज वीरन चामुदिता ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बना दिया। वीरन ने जापान के खिलाफ मैच में 192 रन की पारी ताबड़तोड़ पारी खेली। श्रीलंका के इस युवा बल्लेबाज ने हमवतन खिलाड़ी का 8 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

सलामी बल्लेबजों ने की जमकर कुटाई

अंडर-19 विश्व कप 2026 के 8वें मुकाबले में श्रीलंका और जापान का आमना-सामना हुआ। इस मैच में जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने जापान के इस फैसले को गलत साबित कर दिया। दिमंथा महाविथाना और वीरन चमुदिता ने तूफानी अंदाज में जापान के गेंदबाजों की कुटाई करनी शुरू की।

साझेदारी में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीरन ने 75 गेंद में 13 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया। वहीं, दिमंथा ने 114 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। जबतक दिमंथा ने अपना शतक पूरा किया वीरन ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया था। 43.5 ओव में टीम को पहला झटका लगा। दिमंथा 125 गेंद पर 11 चौकों की मदद से 115 रन बनाकर आउट हुए। जब दिमंथा आउट, तब तक साझेदारी का एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन चुका था।

टूटा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड दिमंथा महाविथाना और वीरन चामुदिता की जोड़ी ने बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 263 गेंद पर 328 रन जोड़े। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के डैन लॉरेंस और जैक बर्नहैम की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए फिजी के खिलाफ साल 2016 में 303 रन की साझेदारी की थी।

हमवतन को छोड़ा पीछे

दिमंथा के आउट होने के बाद भी वीरन का बल्ला नहीं रुका। उन्होंने जैसे ही 191 रन का आंकड़ा पार किया, वैसे ही एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वीरन अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। 17 साल 28 दिन के इस सलामी बल्लेबाज ने अपने ही देश के खिलाड़ी हषिथा बोयागोडा के 8 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। हषिथा ने साल 2018 में केन्या के खिलाफ 191 रन की पारी खेली थी।

श्रीलंका ने बनाए 387 रन

17 साल 28 दिन की उम्र में बाएं हाथ का यह श्रीलंकाई बल्लेबाज दोहरा शतक बनाने से चूक गया। वह 143 गेंद पर 24 चौकों और 1 सिक्स की मदद से 192 रन बनाकर आउट हुआ। इस दौरान युवा बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 134.27 का रहा। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम