Home » दुनिया » अब दुनिया में मचेगी तबाही ! नार्थ कोरियाई के नेता किम जोंग ने खा ली कसम, अमेरिका के लिए खुला संकेत

अब दुनिया में मचेगी तबाही ! नार्थ कोरियाई के नेता किम जोंग ने खा ली कसम, अमेरिका के लिए खुला संकेत

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने चेतावनी दी कि अगर उनकी सुरक्षा को खतरा हुआ तो परमाणु-संपन्न देश दक्षिण कोरिया को ‘‘पूरी तरह से मिटा’’ सकता है। उन्होंने सियोल के साथ बातचीत करने से एक बार फिर. . .

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने चेतावनी दी कि अगर उनकी सुरक्षा को खतरा हुआ तो परमाणु-संपन्न देश दक्षिण कोरिया को ‘‘पूरी तरह से मिटा’’ सकता है। उन्होंने सियोल के साथ बातचीत करने से एक बार फिर इनकार कर दिया। सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन का व्यक्तित्व दुनिया के लिए एक अनसुलझी और खौफनाक पहेली की तरह है। उन्हें आधुनिक युग के सबसे निर्मम और क्रूर तानाशाहों में गिना जाता है, जिनका शासन ‘भय’ और ‘रक्तपात’ की नींव पर टिका है। किम जोंग उन के राज में उत्तर कोरिया एक ऐसी ‘अंधेरी दुनिया’ बन चुका है, जहाँ मानवाधिकारों का कोई अस्तित्व नहीं है।

दक्षिण कोरिया को ‘‘पूरी तरह से मिटा’’ देंगे

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने चेतावनी दी कि अगर उनकी सुरक्षा को खतरा हुआ तो परमाणु-संपन्न देश दक्षिण कोरिया को ‘‘पूरी तरह से मिटा’’ सकता है। उन्होंने सियोल के साथ बातचीत करने से एक बार फिर इनकार कर दिया। सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी की एक बैठक के समापन के दौरान उन्होंने अगले पांच वर्षों के लिए अपने नीतिगत लक्ष्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए वाशिंगटन से बातचीत के लिए अपने रास्ते खुले रखे।

उत्तर कोरिया के प्रति अपनी कथित “शत्रुतापूर्ण” नीतियों को छोड़ना होगा

हाल के वर्षों में किम ने सियोल के प्रति अपनी बयानबाजी को और तीखा कर दिया है और उसके साथ कूटनीति के प्रति अपनी अस्वीकृति पर जोर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे सैन्य संघर्ष की आशंका नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य एक व्यापक रणनीति को आगे बढ़ाना है, जिसके तहत किम के परमाणु हथियारों और मॉस्को तथा बीजिंग के साथ संबंधों के बल पर उत्तर कोरिया की अधिक मजबूत और प्रभावशाली भूमिका स्थापित करना है।
आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने कहा कि किम ने अपनी परमाणु-संपन्न सेना को मजबूत करने के लिए नयी हथियार प्रणालियों को विकसित करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में उनके परमाणु और मिसाइल के क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास ने देश को परमाणु हथियार संपन्न देश के रूप में उभारा है।
उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका लंबे समय से रुकी हुई बातचीत को फिर से शुरू करना चाहता है तो उसे उत्तर कोरिया के प्रति अपनी कथित “शत्रुतापूर्ण” नीतियों को छोड़ना होगा। दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय ने कहा कि उत्तर कोरिया का अंतर-कोरियाई संबंधों को शत्रुतापूर्ण रूप में परिभाषित किया जाना खेदजनक है और सियोल शांति के प्रयासों को धैर्यपूर्वक जारी रखेगा।

अमेरिका के लिए खुला संकेत

किम ने एक बार फिर दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के साथ किसी भी तरह की कूटनीतिक बातचीत से इनकार कर दिया। हाल के वर्षों में उन्होंने सियोल के प्रति अपनी बयानबाजी और अधिक सख्त कर दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान सीधे सैन्य संघर्ष का संकेत नहीं देता, बल्कि उत्तर कोरिया की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।हालांकि किम जोंग उन ने सियोल से बातचीत से इनकार किया, लेकिन अमेरिका के साथ संभावित वार्ता के लिए दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं किए। उन्होंने कहा कि यदि वाशिंगटन लंबे समय से रुकी हुई वार्ता फिर शुरू करना चाहता है तो उसे उत्तर कोरिया के प्रति अपनी कथित “शत्रुतापूर्ण” नीतियों को छोड़ना होगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम