Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » पश्चिम बंगाल » आखिर कब थमेगी हिंसा : पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत, मचा हड़कंप, फिर गरमाया कालियागंज का माहौल

आखिर कब थमेगी हिंसा : पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत, मचा हड़कंप, फिर गरमाया कालियागंज का माहौल

उत्तर दिनाजपुर। पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत के आरोप से एक बार पर फिर से कालियागंज का माहौल से सरगर्म हो उठा है। इस घटना से एक बार फिर शहर में हड़कंप मच गया है। थाना आगजनी मामले. . .

उत्तर दिनाजपुर। पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत के आरोप से एक बार पर फिर से कालियागंज का माहौल से सरगर्म हो उठा है। इस घटना से एक बार फिर शहर में हड़कंप मच गया है। थाना आगजनी मामले में आरोपित को गिरफ्तार करने के दौरान फायरिंग करने का आरोप पुलिस परलगा है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई है।
घटना कलियागंज ब्लॉक के राधिकापुर इलाके में बुधवार की रात हुई। सूत्रों के अनुसार मृत युवक का नाम मृत्युंजय बर्मन (33) है। वह राधिकापुर क्षेत्र के चांदगांव निवासी था। भाजपा का आरोप है कि पुलिस ने बुधवार देर रात राधिकापुर पंचायत समिति सदस्य विष्णु बर्मन के घर छापेमारी की। चूंकि वह उस समय घर पर नहीं थे, इसलिए पुलिस ने उनके बुजुर्ग पिता को गिरफ्तार करने की कोशिश की। ग्रामीणों ने पुलिस का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि पुलिस ने शक के आधार पर दो राउंड फायरिंग की। शरीर में गोली लगने से मृत्युंजय गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में जब उन्हें कालियागंज स्टेट जेनरल अस्पताल ले जाया गया तो ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने मृत्युंजय बर्मन को मृत घोषित कर दिया।

Trending Now

आखिर कब थमेगी हिंसा : पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत, मचा हड़कंप, फिर गरमाया कालियागंज का माहौल में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़