इस्लामपुर। इस्लामपुर नगर पालिका ने अवैध कब्जा हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। दूसरी ओर लोगों ने नगर पालिका द्वारा बिना किसी पूर्व सुचना की कार्रवाई किये जाने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ प्रदर्शन किया।
उधर इस्लामपुर नगर पालिका के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने बताया कि लोगों को इसकी जानकारी पहले दे दी गयी थी । नगर के सूत्रों के अनुसार एक नंबर वार्ड के आश्रम पाड़ा की सड़क काफी समय से खराब स्थिति में है। इस्लामपुर नगर पालिका ने इस सड़क के जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया है। इस सड़क पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्ज़ा कर लिया था। नगर पालिका ने सड़क के जीर्णोद्धार के लिए पर्याप्त जगह न मिलने पर जेसीबी से अवैध निर्माण को गिरा दिया।
दूसरी ओर नगर पालिका के इस कार्य को लेकर अतिक्रमणकारियों में रोष है। उनकी शिकायत है कि नगर प्रशासन बिना पूर्व सूचना के कार्रवाई शुरू कर दी है है। नगर पालिका के इस अभियान से उन्हें काफी पैसे का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में इस्लामपुर नगर पालिका के अध्यक्ष कन्यालाल अग्रवाल ने कहा कि अवैध रूप से सड़क पर कब्जा करने वालों को पहले ही सूचित कर दिया गया है।