Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » देश » ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं स्वर कोकिला लता मंगेशक, हेल्थ अपडेट जारी

ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं स्वर कोकिला लता मंगेशक, हेल्थ अपडेट जारी

मुंबई। लता मंगेशकर की हाल ही में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी भतीजी रचना शाह ने 92 वर्षीय लता मंगेशकर के प्रशंसकों के लिए हेल्थ अपडेट. . .

मुंबई। लता मंगेशकर की हाल ही में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी भतीजी रचना शाह ने 92 वर्षीय लता मंगेशकर के प्रशंसकों के लिए हेल्थ अपडेट जारी किया है।
लता की भतीजी रचना शाह ने बताया कि लता दीदी की हालात अब स्थिर है, वह ठीक हो रही हैं। फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनकी उम्र के कारण भी कई अन्य समस्याएं हैं, जिसके चलते डॉक्टर उनका खास ख्याल रख रहें हैं। इसलिए वह अगले कुछ दिन और हॉस्पिटल में रह सकती हैं।
रचना आगे कहती हैं कि लता दीदी बिल्कुल स्थिर हैं। भगवान वास्तव में दयालु हैं। लता दीदी एक फाइटर हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि वह कोरोना से जीतकर जल्द ही घर आ जाएंगी। मैं उनके सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने उनके लिए प्रार्थना की है। जब इतने लोगों की दुआएं उनके साथ है, तो कुछ गलत हो ही नहीं सकता।
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीक समदानी ने भी एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि लता दीदी के लिए सबसे अच्छे डॉक्टर्स की टीम तैयार की गई है और वही उनका इलाज कर रही है। भले ही वह ठीक हो रही हैं, लेकिन उसके परिवार को उनसे मिलने नहीं दिया जा सकता है। वह कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित हैं। इसलिए अभी उन्हें 10-12 दिन आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा।

Trending Now

ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं स्वर कोकिला लता मंगेशक, हेल्थ अपडेट जारी में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़