जलपाईगुड़ी। बानरहाट प्रखंड के चामुर्ची चाय बागान से तेंदुए के शावक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बागान के कर्मचारियों को काम के दौरान तेंदुआ मृत अवस्था में नाले में मिला। इधर तेंदुए के शव बरामद होने की खबर मिलते ही बिन्नागुड़ी वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की तहकीकात में जुट गए।
वन विभाग के अनुसार मृत तेंदुए के शावक की उम्र करीब पांच से छह माह था। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी मौत कैसे हुई। लाटागुड़ी प्रकृति पर्वेक्षण केंद्र में तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Post Views: 1