Home » कुछ हटकर » छोड़कर गयी पत्नी तो पति ने कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में सास-ससुर, पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

छोड़कर गयी पत्नी तो पति ने कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में सास-ससुर, पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

कोलकाता। मतविभेद होने के कारण पत्नी छोड़कर चली गयी। इसके बाद से ही मानसिक रूप से परेशान युवक ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना बेहला थानांतर्गत नेताजी सड़क इलाके की है। मृतक का नाम पपाई. . .

कोलकाता। मतविभेद होने के कारण पत्नी छोड़कर चली गयी। इसके बाद से ही मानसिक रूप से परेशान युवक ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना बेहला थानांतर्गत नेताजी सड़क इलाके की है। मृतक का नाम पपाई मन्ना (31) है। वह पेशे से ड्राइवर था। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें पपाई ने अपनी मौत के लिए सास,ससुर और पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है।
जानकारी के अनुसार 4 साल पहले रिंकी मंडल के साथ उसका विवाह हुआ था। शादी के बाद पपाई को पता चला कि घरवालों के दबाव में रिंकी ने विवाह किया था। रिंकी शादी के लिए राजी नहीं थी। शादी के बाद से ही पपाई और रिंकी में झगड़ा होता रहता था। शादी के 4 साल बाद भी उनकी कोई संतान नहीं थी। आरोप है कि 3 महीने पहले रिंकी अपनी ससुराल छोड़कर चली गयी। इसके बाद से ही पपाई पूरी तरह से टूट गया। शनिवार की सुबह पपाई के बड़े भाई ने उसे आवाज लगायी तो उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद भाई जब दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो उसने पपाई को फंदे से लटकता हुआ पाया। युवक को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों की तरफ से थाने में अभी तक किसी तरह की शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है।