Home » पश्चिम बंगाल » जलपाईगुड़ी में भी हर्षोल्लास के मनाया जा रहा है संक्रांति का पर्व, गृहिणी ने कहा-युगों से चली आ रही परंपराओं का पालन है जरूरी

जलपाईगुड़ी में भी हर्षोल्लास के मनाया जा रहा है संक्रांति का पर्व, गृहिणी ने कहा-युगों से चली आ रही परंपराओं का पालन है जरूरी

जलपाईगुड़ी। रविवार को पुरे देश में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। जलपाईगुड़ी शहर भी इससे अछूता नहीं है। जलपाईगुड़ी का हर घर हर आंगन में संक्रान्ति के अवसर पर महिलाएं परंपरा के अनुसार अल्पना बनाया व वास्तु. . .

जलपाईगुड़ी। रविवार को पुरे देश में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। जलपाईगुड़ी शहर भी इससे अछूता नहीं है। जलपाईगुड़ी का हर घर हर आंगन में संक्रान्ति के अवसर पर महिलाएं परंपरा के अनुसार अल्पना बनाया व वास्तु भीटा की साफ-सफाई कर स्नान के बाद पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे पीठा, पुली बनाने बैठ गई।
इन्हीं में से एक हैं जलपाईगुड़ी सदर प्रखंड के गांव खारिया दक्षिण नज़ीरपाड़ा की गृहिणी शेफाली रॉय। शेफाली रॉय ने कहा कि, अब हर घर में सभी तरह-तरह के कामों में व्यस्त रहते हैं, उनके लिए पौष पर्व के दिन तरह-तरह के पीठा – पुली बनाना संभव नहीं होता। लेकिन जिनके लिए संभव है वे लोग आज भी युगों से चली आ रही संक्रांति की परंपराओं का पालन करते हैं। और यह जरूरी भी है। वरना तो हमारी अगली पीढ़ी इन स्वादिष्ट पकवानों का स्वाद भूल जायेगें। धीरे-धीरे यह विलुप्त हो जायेंगे।

Web Stories
 
शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां पथरी के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें? सर्दियों में ब्रेन स्‍ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स