Home » पश्चिम बंगाल » जलपाईगुड़ी के एक पूजा पंडाल में घुसा सांप, लोगों में मची अफरा तफरी

जलपाईगुड़ी के एक पूजा पंडाल में घुसा सांप, लोगों में मची अफरा तफरी

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी के उदय संघ के पूजा पंडाल में कल रात माँ दुर्गा की प्रतिमा के पास अचानक विशालकाय सांप पाए जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शुक्रवार की रात शहर में गांधी प्रतिमा से सटे उदय संघ. . .

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी के उदय संघ के पूजा पंडाल में कल रात माँ दुर्गा की प्रतिमा के पास अचानक विशालकाय सांप पाए जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शुक्रवार की रात शहर में गांधी प्रतिमा से सटे उदय संघ के दुर्गा पूजा मंडप में अचानक एक सांप घुस गया। इस घटना के बाद वहां कुछ देर के लिए लोगों में अफरा तफरी मच गयी।
हालांकि खबर मिलते ही ग्रीन जलपाईगुड़ी स्वयंसेवी संगठन के सदस्य वहां पहुंचे और सांप को पकड़ कर ले गए। सांप पकडे जाने के बाद लोगों ने राहत की साँस ली।