डेस्क। करवा चौथ व्रत हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की आयु, स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति की कामना से रखा जाता है। यह व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला (खाना-पानी वर्जित) रखकर किया जाता है। रात को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद छलनी से चांद देख कर अर्घ्य दिया जाता है और पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला जाता है। कथा के अनुसार, एक रानी ने चांद की पूजा कर अपने पति को जीवित किया था, इसी से यह व्रत लोकप्रिय हुआ।
करवा चौथ की तिथि एवं समय 2025
इस वर्ष करवा चौथ 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। पूजा-मुहूर्त का शुभ समय शाम 5:57 बजे से लेकर रात 7:11 बजे तक रहेगा (लगभग 1 घंटे 14 मिनट) सूर्योदय के बाद व्रत प्रारंभ लगभग सुबह 6:19 बजे से होगा और समाप्ति चांद निकलने पर रात 8:13 बजे दिल्ली अनुसार होगी।
करवा चौथ पूजा-विधि और व्रत खोलने की विधि
शाम 5:57 बजे से 7:11 बजे के बीच, महिलाएं 16 श्रृंगार होकर करवा माता की पूजा करती हैं। कथा सुनने के बाद चंद्रमा का इंतजार करती हैं। चंद्रमा दिखते ही छलनी से दर्शन एवं अर्घ्य देते हुए भगवान चंद्र को प्रणाम करें। पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला जाता है। अगर चांद अपेक्षित समय पर न दिखे। तो थोड़ा और इंतजार किया जाए। जब स्पष्ट रूप से चंद्रमा दिखाई दे, तभी पूजा/अर्घ्य किया जाए।
देश के इन शहरों में समय पर दिखेगा
चांद- मुंबई, कोलकाता, जम्मू, कानपुर, इंदौर, भोपाल, चेन्नई, बेंगलुरु, देहरादून, शिमला, लखनऊ और जयपुर में देश के इन शहरों में समय पर दिखेगा,
देश के इन शहरों में चांद के निकलने पर हो सकती है देरी-
दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़, पंजाब, लुधियाना, पटना, प्रयागराज, रांची और अहमदाबाद में में चांद के निकलने में देरी हो सकती है ,
करवा चौथ 2025 चंद्रोदय समय (Karwa Chauth Moonrise Time)
शहर (City) | चंद्रोदय समय (Moonrise Time) |
---|---|
दिल्ली | रात 08:13 |
नोएडा | रात 08:13 |
गाजियाबाद | रात 08:11 |
गुरुग्राम | रात 08:14 |
मेरठ | रात 08:10 |
आगरा | रात 08:08 |
लखनऊ | रात 08:02 |
कानपुर | रात 08:06 |
प्रयागराज | रात 08:02 |
जयपुर | रात 08:22 |
चंडीगढ़ | रात 08:08 |
लुधियाना | रात 08:11 |
अमृतसर | रात 08:14 |
पंजाब (अन्य) | रात 08:10 |
जम्मू | रात 08:11 |
शिमला | रात 08:06 |
देहरादून | रात 08:04 |
पटना | रात 07:48 |
रांची | रात 07:52 |
कोलकाता | रात 07:41 |
इंदौर | रात 08:33 |
भोपाल | रात 08:26 |
ग्वालियर | रात 08:15 |
उज्जैन | रात 08:33 |
अहमदाबाद | रात 08:47 |
मुंबई | रात 08:55 |
चेन्नई | रात 08:37 |
बेंगलुरु | रात 08:48 |
रायपुर | रात 07:43 |