मार्च में ओटीटी पर देख सकते हैं ये सीरीज-मूवीज
मार्च का महीना शुरू हो चुका है और इसके साथ ही ओटीटी पर एंटरटेनमेंट भी स्टार्ट हो चुका है। इस तरह से इस महीने में होली फेस्टिवल के साथ फिल्मों और सीरीज का मजा मिलने वाला है,यानी होली के रंगों के साथ ही मनोरंजन से पूरा महीना रंगीन होने वाला है। साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के साथ ही अलग-अलग भाषाओं की कई वेब सीरीज और मूवीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं।आइए जानते हैं कि मार्च के महीने में किन-किन फिल्मों और वेब सीरीज को ओटीटी पर देखा जा सकता है।
चिरैया
वेब सीरीज ‘चिरैया’ में दिखाई जाने वाली कहानी का मुद्दा का संवेदनशील है. इस वेब सीरीज में दिखाया जाएगा कि भारतीय समाज में महिलाओं की स्थितियां कैसी हैं। दिव्या दत्ता की ये वेब सीरीज 6 मार्च से जियो हॉटस्टार पर आएगी।
गांधी टॉक्स
साउथ फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ के लिए लोग बेसब्र हो रहे हैं। विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी की ये फिल्म बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर आने वाली है। फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ को 6 मार्च से जी5 पर देख सकते हैं।
हेलो बच्चों
एक्टर विनीत कुमार सिंह की वेब सीरीज ‘हैलो बच्चों’ नेटफ्लिक्स पर 6 मार्च से स्ट्रीम कर सकते हैं। वेब सीरीज ‘हैलो बच्चों’ फिजिक्सवाला के सीईओ अलख पांडे की लाइफ पर बेस्ड है। इस वेब सीरीज को लेकर लोग एक्साइटेड हैं।
सूबेदार
अनिल कुमार की जबरदस्त एक्टिंग फैंस दीवाने रहते हैं।उनकी फिल्म ‘सूबेदार’ ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।अनिल कपूर की इस फिल्म इंतजार 5 मार्च को खत्म होगा जब ये प्राइम पर दस्तक देगी।
जब खुली किताब
फिल्म ‘जब खुली किताब’ का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया जो काफी पसंद किया जा रहा है।पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 6 मार्च को रिलीज होगी।
मेड इन कोरिया
साउथ सिनेमा की फिल्म ‘मेड इन कोरिया’ 12 मार्च से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस तमिल फिल्म में एक्ट्रेस प्रियंका मोहन के साथ कोरियाई अभिनेत्री पार्क हे जिन नजर आएंगी।
विद लव
साउथ इंडस्ट्री की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘विद लव’ की ओटीटी डेट आ चुकी है। इस फिल्म को देखने के लिए 6 मार्च से नेटफ्लिक्स पर जाना पड़ेगा, ये फिल्म फरवरी की शुरुआत में थिएटर में रिलीज हुई थ।
धीरम
साउथ की फिल्मों का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इसी बीच मलयालम फिल्म ‘धीरम’ ओटीटी पर आने वाली है. फिल्म धीरम को सन नेक्स्ट पर 6 मार्च को रिलीज किया जाएगा।
ओम शांति शांति शांतिहि
साउथ फिल्म ‘ओम शांति शांति शांतिहि’ को ओटीटी पर देखने का इंतजार खत्म होने वाला है। ये फिल्म 4 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म अहा पर देख सकते हैं। ये तेलुगू फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
जैज सिटी
बंगाली थ्रिलर वेब सीरीज ‘जैज सिटी’ को देखने वालों के लिए खुशखबरी है क्यों कि ये ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस वेब सीरीज को 19 मार्च से सोनी लिव पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
लालो कृष्ण सदा सहायते
गुजराती फिल्म ‘लालो कृष्ण सदा सहायते’ 6 मार्च से सोनी लिव पर देख सकते हैं। अंकित सखिया के डायरेक्शन में बनने वाली ये भक्ति ड्रामा फिल्म है। सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर इस फिल्म को देखने के लिए लोग उत्साहित हैं।