Home » राजस्थान » दर्दनाक दुर्घटना : बोलेरो और क्रेटा कार की जोरदार भिड़ंत, पांच लोगों की मौत; 4 घायल

दर्दनाक दुर्घटना : बोलेरो और क्रेटा कार की जोरदार भिड़ंत, पांच लोगों की मौत; 4 घायल

भरतपुर। जिले के पहाड़ी से नगर जाने वाले सड़क मार्ग पर देर रात बोलेरो और क्रेटा कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 5 लोगों को मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर घायल हो गए. घायलों को गोपालगढ़. . .

भरतपुर। जिले के पहाड़ी से नगर जाने वाले सड़क मार्ग पर देर रात बोलेरो और क्रेटा कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 5 लोगों को मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर घायल हो गए. घायलों को गोपालगढ़ पुलिस ने पहाड़ी सीएचसी में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को रैफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 9 लोग घायल हो गए थे। इनमें से 5 लोगों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रैफर किया था। उसके बाद पांचों लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा पहाड़ी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव के पास होना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एक सरकारी जीप व प्राइवेट वाहन पहाडी सीएचसी लाकर भर्ती कराया।
प्रदेश में पिछले कुछ समय से लगातार सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा
वहीं जानकारी मिलने पर पहाड़ी पुलिस भी चिकित्सालय पहुंच गई. घायलों के परिजनों के पहुंचने पर चिकित्सालय में हाहाकर मच गया. आपको बता दें कि प्रदेश में पिछले कुछ समय से लगातार सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे सरकार और पुलिस के लिए भी चिंता का विषय बने हुए हैं।

Web Stories
 
भीगे हुए चने खाने से क्या होता है? ज्यादा अंडे खाने से शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान खाना खाने के तुरंत बाद फल खाने से शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान स्लो वॉक करने से शरीर को हो सकते हैं ये गजब के फायदे हर मौके पर दिखेंगी खूबसूरत, तेजस्वी प्रकाश से लें इंस्पिरेशन