Home » देश » नेपाल में ऐतिहासिक जीत की तरफ बालेन शाह, PM बनना तय, चुनाव में ओली समेत कई दिग्गजों की बजी ‘घंटी’

नेपाल में ऐतिहासिक जीत की तरफ बालेन शाह, PM बनना तय, चुनाव में ओली समेत कई दिग्गजों की बजी ‘घंटी’

काठमांडू। नेपाल में रैपर-पॉलिटिशियन बालेन शाह की पार्टी जबरदस्त जीत की ओर बढ़ रही है। बालेन शाह की RSP ने चुनावों में अब तक 20 सीटें जीत ली हैं और 95 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। पिछले. . .

काठमांडू। नेपाल में रैपर-पॉलिटिशियन बालेन शाह की पार्टी जबरदस्त जीत की ओर बढ़ रही है। बालेन शाह की RSP ने चुनावों में अब तक 20 सीटें जीत ली हैं और 95 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। पिछले साल हुए हिंसक Gen Z विरोध प्रदर्शनों के बाद नेपाल में बालेन शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) को जनता ने खुले मन से स्वीकार किया है।
बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने नेपाल में पहले से मौजूद राजनीतिक पार्टियों का दबदबा तोड़ दिया है। बालेन शाह काठमांडू के मेयर थे और आम चुनावों में उन्होंने झापा-5 सीट पर चार बार के प्रधानमंत्री और CPN-UML के चेयरमैन के पी शर्मा ओली के खिलाफ ताल ठोकी है. के पी शर्मा ओली बुरी तरह चुनाव हारते हुए दिख रहे हैं। चुनावी रूझान अगर नतीजों में बदले तो बालेन शाह का नेपाल का अगला प्रधानमंत्री बनना तय है. उनकी उम्र सिर्फ 35 साल है।

पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ जीते

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनावों में जीत हासिल की है ‘प्रचंड’ ने रुकुम ईस्ट-1 सीट से चुनाव में 10,240 वोटों से जीत हासिल की, उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) (सीपीएन-यूएमएल) के लीलामणि गौतम को 3,462 वोट मिले।

इतिहास रचने जा रहा नेपाल

अब नेपाल की पूरी राजनीति तीन बड़ी पार्टियों और उनके नेताओं के आस-पास घूमती रही है. पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (माओवादी सेंटर), के.पी. शर्मा ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (यूनिफाइड-मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट) और शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस का दबदबा अब खत्म होता दिख रहा है।
पिछले साल हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद के.पी. शर्मा ओली को कुर्सी छोड़नी पड़ी थी. अब जनता ने पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों को भी खारिज कर दिया है। नेपाल की 75 सदस्यों वाली हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स में 165 सदस्य जनता मतदान से चुनती है. 110 सीटें प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन सिस्टम से भरी जाती हैं. नेपाल चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक, बालेन शाह की RSP के उम्मीदवार अभी कई सीटों पर आगे चल रहे हैं।

पीएम बनने से पहले ही बालेन ने दिया चीन को झटका

काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह अगर नेपाल के अगले पीएम बनते हैं तो यह भारत के लिए अच्छी खबर हो सकती है. वह चीन के महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) प्रोजेक्ट से जुड़ी अरबों रुपए की एक पर‍ियोजना को अपने चुनावी घोषणा पत्र से हटा चुके हैं। यह परियोजना नेपाल-भारत सीमा के निकट संवेदनशील सिलीगुड़ी कॉरिडोर (चिकन नेक) के पास स्थित थी जिसके कारण भारत भी चिंतित था।

165 सदस्य चुने जाएंगे

वोटों की गिनती फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट (एफपीटीपी) सिस्टम के तहत चल रही है, जिसके जरिए संसद के निचले सदन के 165 सदस्य चुने जाएंगे।

ओली की पार्टी पिछड़ी

ताजा अपडेट के अनुसार, आरसीपी 93 सीटों में आगे चल रही है, उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री ओली की पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) को एक सीट पर जीत और 13 सीटों में बढ़त हासिल है। जबकि नेपाली कांग्रेस 10 सीटों में आगे है। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) नौ इलाकों में आगे चल रही है।

शाह को 39,284 वोट, ओली को मिले 10,293 वोट

काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के पूर्व मेयर बालेन शाह, ओली के पारंपरिक राजनीतिक गढ़ में प्रधानमंत्री पद के दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबले में हैं। वोटों की गिनती के अनुसार शाह को 39,284 वोट मिले हैं, जबकि ओली को 10,293 वोट मिले हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम