Home » देश » पश्चिम एशिया में संकट पर मोदी बोले-‘भारत विश्व में शांति का पक्षधर’, बातचीत से समाधान निकले, कहा- भारतीयों की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

पश्चिम एशिया में संकट पर मोदी बोले-‘भारत विश्व में शांति का पक्षधर’, बातचीत से समाधान निकले, कहा- भारतीयों की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी जंग पर कहा कि वहां हालात चिंताजनक हैं। भारत अपने हर नागरिकों को सुरक्षित निकालेगा। हम बातचीत से समस्या का समाधान निकालने के पक्ष में हैं। मोदी ने आज यानी. . .

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी जंग पर कहा कि वहां हालात चिंताजनक हैं। भारत अपने हर नागरिकों को सुरक्षित निकालेगा। हम बातचीत से समस्या का समाधान निकालने के पक्ष में हैं। मोदी ने आज यानी सोमवार को दिल्ली में हैदराबाद हाउस में मार्क कार्नी से मुलाकात के बाद यह बात कही। दरअसल, ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले के बाद पश्चिमी एशिया में संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का रुख रखते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में संकट गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा- विश्व में तनाव चल रहा है। भारत शांति और स्थिरता का पक्षधर है और भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भारत सभी देशों के साथ मिल काम करेगा। भारत बातचीत, कूटनीति से समाधान के पक्ष में है।

सभी देशों के साथ मिलकर काम करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-पश्चिम एशिया के हालात हमारे लिए गंभीर चिंता की बात है। भारत सभी झगड़ों को बातचीत और डिप्लोमेसी से सुलझाने का समर्थन करता है। इस इलाके में भारतीयों की सुरक्षा के लिए, हम इसमें शामिल सभी देशों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर में विरोध-प्रदर्शन

इधर, जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं। श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस भी छोड़ी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया। शोपियां, बारामूला, बांदीपोरा में लोगों ने बाजार बंद रखा है।

पीओके में हिंसक हुआ प्रदर्शन

भारत के अलावा पाकिस्तान में भी खामेनेई की मौत के विरोध में हंगामा जारी है। आज सुबह पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है। गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने यूनाइटेड नेशंस के आॅफिस में आग लगाई है, जिसमें गिलगित में यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम का आॅफिस भी शामिल है।

पुलिस ने मारी गाली, सात ढेर

वहीं, स्कर्दू में एसपी आॅफिस और कई सरकारी इमारतों में भी आग लगाई गई। प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की वजह से 7 प्रदर्शनकारी मारे गए, 12 से ज्यादा घायल हैं। यहां पर अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की गई है। गिलगित और स्कर्दू में सिक्योरिटी हाईअलर्ट पर है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम