Home » उत्तर प्रदेश » पूर्वांचल के ‘शेर-ए-घोसी’ सुधाकर सिंह नहीं रहे, सपा परिवार में शोक की लहर, कभी मुलायम के खिलाफ खोला था मोर्चा

पूर्वांचल के ‘शेर-ए-घोसी’ सुधाकर सिंह नहीं रहे, सपा परिवार में शोक की लहर, कभी मुलायम के खिलाफ खोला था मोर्चा

मऊ। मऊ जिले की चर्चित घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बेटे डॉक्टर. . .

मऊ। मऊ जिले की चर्चित घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने पिता के निधन की पुष्टि की।
67 साल की उम्र में सुधाकर सिंह का निधन हुआ। शुरुआती जानकारी मिली है कि 17 नवंबर को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें मंगलवार को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
उनके बेटे सुजीत सिंह ने बताया कि विधायक सुधाकर सिंह की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। स्वास्थ्य में गंभीर गिरावट आने के बाद उन्हें मंगलवार को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही थी, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
सुधाकर सिंह हाल ही में हुए उपचुनाव में अपनी जीत के कारण काफी चर्चा में थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को एक बड़े अंतर से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी थी।
सुधाकर सिंह की कद्दावर नेताओं में गिनती होती थी। वह मूल रूप से घोसी के रहने वाले थे। 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर घोसी सीट पर प्रबल दावेदार थे। पार्टी ने टिकट दे दिया था, लेकिन ऐन मौके पर सपा ने उनका टिकट काट दिया। उनकी जगह भाजपा छोड़कर आए दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बना दिया था। इस सीट पर सपा ने जीत दर्ज की थी।
एक बार फिर दारा सिंह चौहान ने पाला बदला और भाजपा में शामिल हो गए। उनके पाला बदलने से इस सीट पर 2023 में उपचुनाव हुआ। इस उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान को हराया था।

राजनीतिक जीवन और पृष्ठभूमि

सुधाकर सिंह एक अनुभवी राजनेता थे और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। घोसी विधानसभा क्षेत्र में उनकी गहरी पैठ थी और वे अपने क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से न केवल उनके परिवार को बल्कि उनके समर्थकों और पार्टी को भी एक बड़ी क्षति हुई है।

अखिलेश सिंह यादव ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश सिंह यादव ने विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!’

जननेता, बेबाक वक्ता और जनता के सच्चे प्रतिनिधि

सुधाकर सिंह सिर्फ एक राजनीतिक चेहरा नहीं थे, बल्कि पूर्वांचल की जनता के बीच गहरी पैठ रखने वाले निर्भीक नेता थे। उनकी हाजिरजवाबी, साफ-सुथरा व्यक्तित्व और बिना लाग-लपेट के बोलने की आदत ने उन्हें खास पहचान दिलाई। अपने संघर्ष और सिद्धांतों पर टिके रहने के कारण वे जनता के नज़दीक और सत्ता के लिए चुनौती बने रहे।

मुलायम सिंह यादव से टकराने का साहस

2017 में मुलायम सिंह यादव ने उनका टिकट काट दिया था। नाराज सुधाकर ने निर्दल चुनाव लड़कर अपनी नाराजगी दिखाई। हालांकि बाद में सुलह के बाद वे फिर से सपा में लौट आए। यह घटना उनके साहस और सिद्धांतों पर अडिग रहने का सबसे बड़ा प्रमाण बन गई।

Web Stories
 
सर्दियों में फटी एड़ियों को मक्खन जैसा बनाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे रोने के इन फायदों को जानकर रह जाएंगे दंग फैटी लिवर के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज सोयाबीन खाने से सेहत को मिल सकते हैं ये लाभ तुषार कपूर ने इन कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों को खूब किया एंटरटेन