जलपाईगुड़ी। आबोहवा में एक बार फिर से ठंडक लौट आई है। सुबह-सुबह जलपाईगुड़ी शहर कुहासे की चादर में लिपटा देखा गया। समय के बढ़ने के साथ कुहासा तो छटा लेकिन सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। स्वाभाविक रूप से लोग ठंड की चपेट में हैं। कोई चाय दुकान पर शरण लिये हुए है तो कोई अलाव ताप कर ठंड से राहत पाने की कोशिश में देखा गया। ऐसा ही नजारा जलपाईगुड़ी शहर में देखा गया।
Post Views: 0