Home » खेल » बारिश के कारण अगर इंग्लैंड से रद्द हुआ सेमीफाइनल, तो भारत के लिए हो जाएगी मुश्किल, जाने कौन टीम खेलेगी फाइनल

बारिश के कारण अगर इंग्लैंड से रद्द हुआ सेमीफाइनल, तो भारत के लिए हो जाएगी मुश्किल, जाने कौन टीम खेलेगी फाइनल

डेस्क। एक मार्च रविवार को गत विजेता भारत ने दो बार की टी20 विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना अब साल 2022 की. . .

डेस्क। एक मार्च रविवार को गत विजेता भारत ने दो बार की टी20 विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना अब साल 2022 की चैंपियन इंग्लैंड से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जिसको की भारतीय टीम का गढ़ माना जाता है।
यहां पर भारत को हराना अंग्रेजों के लिए बहुत मुश्किल होगा। लेकिन अगर बारिश विलेन बन जाती है और मुकाबला रद्द करने की नौबत आती है तो फिर भारत टूर्नामेंट (IND vs ENG) से बाहर हो जाएगा और इंग्लैंड फाइनल खेलेगी। चलिए आपको बताते हैं कैसे?

सेमीफाइनल के लिए रखा गया ‘’रिजर्व डे’’

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के शेड्यूल अनुसार, भारतीय टीम का सामना 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड की टीम से होगा। ये मैच बेहद धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि एक तरफ भारतीय टीम जीत की पटरी पर वापस लौट रही है तो इंग्लैंड (IND vs ENG) का विजय रथ सुपर-8 से बरकरार है, जिसको रोक पाना भारत के लिए कड़ी चुनौती होगी।
हालांकि, अगर पांच मार्च को बारिश के कारण मुकाबला रद्द करने की नौबत आती है या फिर भारी बारिश के कारण आउट फील्ड समय रहते नहीं सूख पाती है तो इस स्थिति में मैच को अगले दिन शिफ्ट कर दिया है। दरअसल, सेमीफाइनल (IND vs ENG) के महत्व को देखते हुए 6 मार्च को रिजर्व डे रखा गया है।

क्या अफ्रीका-न्यूजीलैंड में भी होगा रिजर्व डे?

हां, भारत-इंग्लैंड की तरह की न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच में भी रिजर्व डे को रखा गया है। ऐसे में अगर चार तारीख को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुकाबला संभव नहीं हो पाता है तो इस स्थिति में पांच मार्च को सेमीफाइनल का आयोजन किया जाएगा।
बता दें कि, दोनों ही सेमीफाइनल बेहद कांटे के होने वाले हैं, क्योंकि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में ये चारों टीम पहली बार एक-दूसरे से भिड़ने वाली है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह कौन-सी दो टीमें होंगी, जो कि सेमीफाइनल से फाइनल तक का सफर तय करेंगी और किनका सफर चार और पांच मार्च को समाप्त हो जाएगा।

अगर रिजर्व डे भी हो गया रद्द?

अब गौर करने वाली बात ये है कि सेमीफाइनल के लिए रखा गया रिजर्व डे भी बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो फाइनल की टीमों का चयन किस प्रकार से किया जाएगा? तो साफ है कि ग्रुप-1 और ग्रुप-2 की शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीमों को फाइनल में भेजा जाएगा, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को नियम अनुसार, बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
बता दें कि, इंग्लैंड (IND vs ENG) ने अपने सुपर-8 के सभी 3 मुकाबले जीते थे और वह 6 अंकों के साथ शीर्ष पर रही थी। यही हाल साउथ अफ्रीका का भी था। उन्होंने सुपर-8 में एक भी मैच नहीं गंवाया था। ऐसे में रिजर्व डे भी रद्द होने का फायदा इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को मिल सकता है। बता दें कि, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को सेमीफाइनल खेला जाएगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम