Home » मनोरंजन » बिना शादी मां बनेगी सलमान खान की ये एक्ट्रेस ? खोला बड़ा राज, बोली- शादी और पति का होना जरूरी नहीं

बिना शादी मां बनेगी सलमान खान की ये एक्ट्रेस ? खोला बड़ा राज, बोली- शादी और पति का होना जरूरी नहीं

डेस्क। मशहूर कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस डेजी शाह को लेकर एक अपडेट सामने आयी है जो कि हैरान करने वाला है। सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो’ में नजर आ चुकी डेजी शाह मां बनने की सोच रही हैं लेकिन. . .

डेस्क। मशहूर कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस डेजी शाह को लेकर एक अपडेट सामने आयी है जो कि हैरान करने वाला है। सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो’ में नजर आ चुकी डेजी शाह मां बनने की सोच रही हैं लेकिन उन्होने शादी नहीं की है।

एग्स फ्रीज़ करवाया

डेजी शाह ने इसको लेकर अब खुलकर ऐलान किया है और बता दिया है कि मां बनने के लिए उन्होने अपने एग्स फ्रीज़ करवा लिए हैं। शादी के बिना वो मां बनेंगी और इस वक्त उनकी उम्र 41 साल है।

शादी और पति का होना जरूरी नहीं

डेजी का कहना है कि मां बनने के लिए शादी और पति का होना जरूरी नहीं समझती हैं। हाल ही में डेजी ने शादी और बच्चों को लेकर खुलकर बात की थी।

भगवान पर छोड़ा सब

डेजी शाह का कहना था कि उन्होने शादी और बच्चों वाली पूरी जिम्मेदारी भगवान पर छोड़ दी है। इसके अलावा एग्स फ्रीज करवाने को लेकर अभिनेत्री का कहना था कि, ”मैंने अपने एग्स फ्रीज़ करवा लिए हैं, इसलिए जब चाहूं मां बन सकती हूं। मेरा अपना बच्चा हो सकता है।” इसके बाद लोग डेजी को लेकर बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वो शादी नहीं करेंगी। हालांकि डेजी का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा है और उन्होने ज्यादातर ऐस फिल्मों में ही काम किया है जो कि फ्लॉप रही हैं।

सलमान खान ने फिल्म जय हो में आई थी नज़र

कोरियोग्राफर से एक्ट्रेस बनीं सलमान खान ने फिल्म जय हो में उनको काम दिया था और इसके पहले वो मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की टीम में थीं और डांसर थीं। कई गानों में वो बतौर बैकग्राउंड डांसर भी नजर आ चुकी हैं। जय हो में भी उनका एंट्री सीन काफी धमाकेदार था और डांस के साथ उनकी पहली झलक लोगों ने देखी थी और दीवाने हो गए थे। बता दें कि सोशल मीडिया पर डेजी को लेकर अक्सर बातें होती हैं। हालांकि वो इतनी ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। देखने वाली बात होगी कि डेजी कब मां बनती हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम