Home » बिहार » बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में भी टूटा रिकॉर्ड : 3 बजे तक 60 % से ज्यादा वोटिंग, किशनगंज में 66.10 फीसदी मतदान, नवादा सबसे पीछे

बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में भी टूटा रिकॉर्ड : 3 बजे तक 60 % से ज्यादा वोटिंग, किशनगंज में 66.10 फीसदी मतदान, नवादा सबसे पीछे

पटना। बिहार में मंगलवार को दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। राज्य के कुल 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से भी. . .

पटना। बिहार में मंगलवार को दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। राज्य के कुल 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से भी ज्यादा वोटर्स हैं जो 1,302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। सेकंड फेज में 45,399 मतदान केंद्रों बनाए गए हैं, जिनमें से 40,073 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। कुल मतदाताओं में से 1.75 करोड़ महिलाएं हैं। वहीं, नीतीश सरकार के कई मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर है। बता दें कि, सभी पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान की प्रक्रिया ठीक तरह से संपन्न हो सके।

कब था पहला चरण?

बिहार के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को पहले चरण के लिए वोटिंग हुई थी। राज्य में 65 फीसदी से भी अधिक वोटिंग हुई थी। इस चरण में 1,314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने थेष सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 3.75 करोड़ मतदाताओं के हाथ में था। प्रथम चरण के लिए कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 36,733 ग्रामीण क्षेत्र में थे। वहीं, इस चरण में 10.72 लाख नए वोटर्स और 7.38 लाख 18-19 वर्ष के युवा वोर्ट शामिल थे। पहले चरण की 121 सीटों पर कुल 6.60 करोड़ जनसंख्या थी। वहीं, वोटर लिस्ट में 3.75 करोड़ नाम दर्ज थे।

महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान कर रही हैं

तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान कर रही हैं। (सरकार में) बदलाव होगा। लोग 14 नवंबर को हमें बताएंगे कि किसने क्या विकास किया। मैं महुआ में खुद को नंबर 1 (महुआ सीट जीतते हुए) देखता हू।

पोलिंग बूथ पर वटर्स की लंबी लाइन

फारबिसगंज विधायक और भाजपा प्रत्याशी विद्या सागर केशरी ने कहा कि महिलाएं निडर बिहार के लिए बड़ी संख्या में मतदान कर रही हैं। बिहार में आज लोकतंत्र के महापर्व में लोग सुशासन की सरकार को ध्यान में रखकर मतदान कर रहे हैं। मैं कम से कम 55,000 वोटों के अंतर से जीतूंगा। चाहे 54,000 वोटों का अंतर ही क्यों न हो, मैं अपनी विधायकी छोड़ दूंगा। दोपहर 1 बजे तक 47.62% वोटिंग बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62% वोटिंग हुई है।

Web Stories
 
तुलसी के सूखने पर जरूर करें ये काम हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए खाएं ये फूड्स चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए करें यह 1 उपाय 15 मिनट गर्म पानी में पैर भिगोने से मिलेंगे ये गजब के फायदे इन परेशानियों से राहत के लिए रोज खाएं संतरा