Home » खेल » भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले संजू सैमसन ने शतक से चूकने पर कही दिल जीत लेने वाली बात , रोहित शर्मा को किया याद

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले संजू सैमसन ने शतक से चूकने पर कही दिल जीत लेने वाली बात , रोहित शर्मा को किया याद

डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए सुपर 8 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।पहले बल्लेबाजी करते हुए. . .

डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए सुपर 8 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने चार विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए और भारत के सामने मजबूत लक्ष्य रखा। जवाब में भारत ने पांच विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम किया।
इस जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को यादगार जीत दिलाई। मैच के बाद उन्होंने अपने शतक से चूकने पर दिल जीतने वाला बयान दिया और बातचीत के दौरान रोहित शर्मा का भी जिक्र किया।

शतक से चूकने पर संजू सेमसन का दिल छू लेने वाला जवाब

मैच के बाद जब संजू सैमसनसे पूछा गया कि वह अपने शतक से सिर्फ तीन रन दूर रह गए, इस पर उनका क्या कहना है, तो उन्होंने बेहद सादगी और टीम भावना से भरा जवाब दिया।
संजू ने कहा, “पिछले टी20 वर्ल्ड कप में रोहित भैया भी अपना शतक नहीं बना पाए थे। उन्होंने हमें सिखाया है कि व्यक्तिगत उपलब्धियों से ज्यादा टीम के लिए खेलना जरूरी होता है। मैं पूरी तरह खुश हूं कि मैंने टीम की जीत में योगदान दिया।” उनके इस बयान ने साफ कर दिया कि उनके लिए व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की सफलता मायने रखती है। 97 रनों की नाबाद पारी भले ही शतक में नहीं बदल सकी, लेकिन जिस तरह उन्होंने दबाव में टीम को जीत दिलाई, वही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

सेमीफाइनल की राह में भारत की रोमांचक जीत

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए अहम मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने शाई होप (40) और रोस्टेन चेज (40) की पारियों की बदौलत 20 ओवर में 195 रन बनाए।
अंत में रोवमेन पॉवेल (34) और जेसन होल्डर (37) की नाबाद 76 रनों की साझेदारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19.2 ओवर में 199 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। जीत के हीरो संजू सैमसन (Sanju Samson) रहे, जिन्होंने 50 गेंदों पर 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
उन्होंने सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या के साथ अहम साझेदारियां निभाईं। अंत में शिवम दुबे ने अहम रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा सामना

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट की यादगार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा।
यह मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे।
इससे पहले 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था, जबकि 2024 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 68 रनों से मात दी थी। ऐसे में इस बार का मुकाबला दोनों टीमों के लिए बराबरी और बदला चुकता करने का बड़ा अवसर होगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम