हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर गायिका लता मंगेशकर का आज 92वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। लता जी ने छोटी सी उम्र में संगीत को अपना जीवन बना लिया। उनकी आवाज लोगो को इतनी पसंद आती है की लोग उनकी आवाज में खो जाते।
लता मंगेशकर 28 सितंबर 1929 को इंदौर में मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के यहां पैदा हुई थीं। लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है।
उनके जन्मदिन के मौके पर देश विदेश से जन्मदिन की बधाई आ रही है। उनके गानों के दीवाने पूरे विश्व में फैले है जो उनकी गायकी की प्रश्न और मान करते है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लता मंगेशकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाइयां। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और उत्साह के लिए उनका सम्मान किया जाता है। निजी तौर पर, उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है। मैं लता दीदी की लंबी और स्वस्थ जिंदगी की कामना करता हूं।’
जूही चावला, मधुर भंडारकर जैसे बड़े बड़े सेलिब्रिटीज ने भी लता जी के जन्मदिन पर उनको शुभकामनाएं दी है।