Home » पश्चिम बंगाल » मेयर ने किया कंचनजंगा स्टेडियम मैदान का दौरा, कहा -अप्रैल के बाद मैदान में नहीं होंगे दूसरे कार्यक्रम

मेयर ने किया कंचनजंगा स्टेडियम मैदान का दौरा, कहा -अप्रैल के बाद मैदान में नहीं होंगे दूसरे कार्यक्रम

  सिलीगुड़ी। अप्रैल के बाद किसी भी निजी संस्था को कंचनजंगा स्टेडियम मैदान के उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह बात सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने बुधवार को कंचनजंगा स्टेडियम मैदान का निरीक्षण करने के बाद कही।. . .

 

सिलीगुड़ी। अप्रैल के बाद किसी भी निजी संस्था को कंचनजंगा स्टेडियम मैदान के उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह बात सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने बुधवार को कंचनजंगा स्टेडियम मैदान का निरीक्षण करने के बाद कही।
मुख्यमंत्री के आधिकारिक समारोह के बाद सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम मैदान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इसके बाद मेयर गौतम देव ने कंचनजंघा स्टेडियम को उसके पुराने स्वरूप में लौटाने की पहल की है। उन्होंने कहा कि वे जल्द से जल्द मैदान की मरम्मत का काम शुरू करेंगे और सिलीगुड़ी के लोगों को एक और खूबसूरत मैदान देने की कोशिश करेंगे। इसीलिए मेयर ने बुधवार को एक बार फिर मैदान का दौरा किया।
उन्होंने सभी पहलुओं का निरीक्षण करने के बाद कहा, अप्रैल में अरिजीत सिंह व एक और इवेंट के बाद स्टेडियम को खेल के अलावा किसी अन्य इवेंट के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Web Stories
 
भूमिका चावला समेत इंडस्ट्री में नहीं चला इन स्टार्स का जादू स्ट्रेस चुटकियों में हो जाएगा दूर, अपनाएं ये टिप्स इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अरहर की दाल भीगे हुए चने खाने से क्या होता है? ज्यादा अंडे खाने से शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान