Home » बिहार » राबड़ी आवास पर बढ़ी चहल-पहल

राबड़ी आवास पर बढ़ी चहल-पहल

7 नवंबर को तीसरे चरण के मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजे के बाद दोनों खेमे- भाजपा गठबंधन और राजद महागठबंधन के रणनीतिकारों की धुकधुकी बढ़ गई है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले राजद महागठबंधन खेमा उत्साह है।. . .

7 नवंबर को तीसरे चरण के मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजे के बाद दोनों खेमे- भाजपा गठबंधन और राजद महागठबंधन के रणनीतिकारों की धुकधुकी बढ़ गई है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले राजद महागठबंधन खेमा उत्साह है। तेजस्वी यादव की मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर चहल-पहल बढ़ गई है।

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल के जो नतीजे आए हैं वह एकतरफा नहीं हैं। एक एग्जिट पोल को छोड़कर ज्यादातर में राजद महागठबंधन को बढ़त दिखाया गया है। लेकिन भाजपा-जदयू गठबंधन भी ज्यादा पीछे नहीं है।  इसके लिए राजनीतिक बिसात बिछाई जा रही है। परिणाम राजद के पक्ष में एकतरफा आया तो ठीक है। लेकिन किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने की  स्थिति में भाजपा गठबंधन आसानी से हार नहीं मानेगा। रणनीतिकारों की निगाहें चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और पप्पू यादव वाले गठबंधन पर है। कुछ सीटें कम पड़ने की स्थिति में छोटे-छोटे दलों के विधायकों को साथ लेकर बिहार में नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

एग्जिट पोल के बाद राजद महागठबंधन खेमे में जश्न है। तेजस्वी यादव अपनी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर जमे हुए हैं। महागठबंधन में शामिल दलों के प्रमुख नेता पहुंच रहे हैं। चुनाव परिणाम के बाद की रणनीति बनाने में जुटे हैं। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला पटना आने वाले हैं।

Web Stories
 
हर कोई करेगा तारीफ, जब पहनेंगी खुशी कपूर जैसी ड्रेसेज घर की इस दिशा में केले का पौधा लगाने से जीवन में आएगी खुशहाली सर्दियों में शरीर की तेल मालिश करने के 7 फायदे चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से मिलेंगे ये जादुई फायदे जरूरत से ज्यादा अदरक खाने से हो सकते हैं ये नुकसान