Home » देश » लोक सभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, शाम को बोलेंगे अमित शाह, विपक्ष हमलावर

लोक सभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, शाम को बोलेंगे अमित शाह, विपक्ष हमलावर

नई दिल्ली। भारत की संसद, विशेषकर लोकसभा में माहौल काफी गर्म रहा। इसकी वजह स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव था, जिस पर लगभग 10 घंटों की मैराथॉन चर्चा हुई। विपक्ष ने स्पीकर बिरला पर भेदभाव का. . .

नई दिल्ली। भारत की संसद, विशेषकर लोकसभा में माहौल काफी गर्म रहा। इसकी वजह स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव था, जिस पर लगभग 10 घंटों की मैराथॉन चर्चा हुई। विपक्ष ने स्पीकर बिरला पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। 50 से अधिक सांसदों के समर्थन से यह प्रस्ताव लोकसभा में पेश किया गया., बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने की, जिन्होंने आरोप लगाया कि बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी को 20 बार रोका गया और उनके तर्कों पर सबूत मांगे गए, जिसे भेदभावपूर्ण बताया गया। इस बीच आज शाम को बोलेंगे अमित शाह इस विषय पर अपनी बात रखेंगे।

विपक्ष सरकार पर हमलावर

विपक्षी दल अमेरिका के इस एलान को देश की रणनीतिक स्वतंत्रता के खिलाफ बताते हुए मोदी सरकार पर हमलवार हैं और साफ तौर पर इस मामले को संसद में उठाने की घोषणा की है। इसी तरह पश्चिम बंगाल से लेकर तमिलनाडु में चुनाव आयोग के विवादित विशेष सघन पुनरीक्षण के दौरान लाखों वोटरों के नाम काटे जाने का मामला भी विपक्षी दलों के लिए अहम है।
तृणमूल कांग्रेस से लेकर द्रमुक जैसी पार्टियां भाजपा के इशारे पर लाखों की संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटने का अभियान संचालित करने का चुनाव आयोग पर आरोप लगा रही हैं। बजट सत्र के पहले चरण में लोकसभा में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को नहीं बोलने दिए जाने की घटना से उद्वेलित कांग्रेस समेत अधिकांश विपक्षी दलों ने ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था जिस पर विपक्ष के 118 सांसदों के हस्ताक्षर थे।

अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा

तृणमूल कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव का विरोध नहीं किया था मगर नोटिस देने से पहले बातचीत की वकालत की थी और इसीलिए उसके सांसदों ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। बिरला ने अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद सदन की कार्यवाही का संचालन करने से परहेज किया। हालांकि सत्र शुरू होने से ठीक पहले तृणमूल ने बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने की घोषणा की है।
वैसे दूसरे सत्र की शुरूआत में पहला एजेंडा अविश्वास प्रस्ताव का मामला ही कार्य सूची के एजेंडा में है। विपक्ष की मुख्य पार्टी कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी किया है तो भाजपा ने भी सत्तापक्ष के सांसदों के लिए सदन में मौजूद रहने का व्हिप जारी किया है।
वैसे सत्तापक्ष भी बंगाल चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की शनिवार को हुई राज्य की यात्रा के दौरान हुए प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले को लेकर विपक्ष खासकर तृणमूल पर हमलावर होगी। लोकसभा की कार्यवाही सदन के एक वर्तमान शिलांग के मौजूदा सांसद रिकी सिंगकोन के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह 11 से 12 बजे तक स्थगित रहेगी।
दिल्ली में नवनियुक्त उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। गोरखपुर के रायगंज इलाके में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। आज पीएम मोदी केरल और तमिलनाडु दौरे पर जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी दोनों राज्यों को करीब 16 हजार करोड़ की सौगात देंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम