Home » देश » लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग; राज्यसभा में वन्य जीव संरक्षण कानून में संशोधन पर हुई चर्चा

लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग; राज्यसभा में वन्य जीव संरक्षण कानून में संशोधन पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार 7 दिसंबर से शुरू हुआ। यह सत्र 17 दिनों तक चलने वाला है। इस दौरान सरकार संसद में 16 बिल पेश करेगी। पहले दिन जहां राज्यसभा में वन्य जीव संरक्षण (संशोधन) विधेयक 2022. . .

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार 7 दिसंबर से शुरू हुआ। यह सत्र 17 दिनों तक चलने वाला है। इस दौरान सरकार संसद में 16 बिल पेश करेगी। पहले दिन जहां राज्यसभा में वन्य जीव संरक्षण (संशोधन) विधेयक 2022 पर चर्चा हुई। जबकि लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग उठी। दोनों सदनों की कार्रवाई गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू होगी।
दूसरे दिन की कार्रवाई से पहले कांग्रेस की मीटिंग
गुरुवार को सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले कांग्रेस संसदीय दल की मीटिंग करेगी।सदन के पटल की रणनीति बनाने के लिए संसदीय दल कार्यालय में यह बैठक होगी। जो सुबह 10.15 बजे से होने वाली है। इसमें सोनिया गांधी बैठक में शामिल हो सकती हैं, इसके बाद सोनिया भारत जोड़ो यात्राा में शामिल होंगी।
इन बड़े मुद्दों पर हुई बहस
पहले दिन दोनों सदनों में करीब 15 दिवंगत नेताओं और हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद वन्य जीव संरक्षण संशोधन बिल, समुद्री जलदस्युतारोधी विधेयक 2019, बहु-राज्य सहकारी समितियां (संशोधन) विधेयक पर चर्चा हुई। हालांकि बीच में दो बार लोकसभा की कार्रवाई रोकी भी गई।
लोकसभा में भाजपा के सत्यदेव पचौरी ने शून्यकाल में जनसंख्या नियंत्रण कानून उठाने की मांग की। उन्होंने कहा- देश में खेती और आवासीय भूमि सीमित है। कई संसाधन सीमित हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाना जरूरी हो गया है।

Web Stories
 
शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां पथरी के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें? सर्दियों में ब्रेन स्‍ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स