Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » देश » विदेशी जेलों में बंद हैं 8,437 भारतीय कैदी, कतर नहीं यूएई में सबसे ज्यादा

विदेशी जेलों में बंद हैं 8,437 भारतीय कैदी, कतर नहीं यूएई में सबसे ज्यादा

नई दिल्ली। इसी हफ्ते कतर में 8 भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारियों की मौत की सजा सुनाई गई। इस खबर के आते ही भारतीय जनमानस को यह लगने लगा आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? इस समय देश में पांच. . .

नई दिल्ली। इसी हफ्ते कतर में 8 भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारियों की मौत की सजा सुनाई गई। इस खबर के आते ही भारतीय जनमानस को यह लगने लगा आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? इस समय देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी जोरशोर से चल रही है। ऐसे माहौल में विपक्षी पार्टियां इस मामले में केंद्र की भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश भी कर रही है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में पीड़ित अधिकारियों को राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार पूरी कोशिश में जुट गई है। सरकार साथ ही कई अलग-अलग विकल्प भी तलाश रही है। गौरतलब है कि ये नौसेना के अधिकारी साल 2022 के अगस्त से ही जासूसी के आरोप में जेल में बंद हैं। जिन अफसरों को मौत की सजा सुनाई गई है, वे हैं- कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और सेलर रागेश गोपाकुमार। इनमें से कई अधिकारी भारतीय नौसेना के प्रमुख युद्धपोतों का नेतृत्‍व कर चुके हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि विदेशी जेलों में 10, 20 या 100 भारतीय कैदियों के मामले विचाराधीन नहीं हैं। 2023 में मार्च तक के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी कारागारों में 8,437 भारतीय कैदी बंद हैं।
विदेशी मामलों के राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया था कि विदेशी जेलों में कितने भारतीय कैदी बंद हैं। उनके दिए गए आंकड़ों के अनुसार 1,614 भारतीय कैदी सात पड़ोसी देशों की कारागारों में बंद हैं। नेपाल (122), चीन (170), भूटान (68), बांग्लादेश 60), पाकिस्तान (51), श्रीलंका (22) और म्यांमार (22)।
यूएई में सबसे ज्यादा भारतीय कैदी
अरब देशों में संयुक्त अरब अमीरात में सबसे ज्यादा 1,966 भारतीय कैदियों के मामले विचाराधीन हैं। इसके बाद सऊदी अरब में 1,362 कैदी, कतर में 682, कुवैत में 428 और बहरीन में 265 कैदी हैं। वर्ष 2022 में 8,441 भारतीय बंदियों में से 156 आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। मीडिया रिपोर्ट में प्रकाशित विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में खाड़ी देशों में 50 प्रतिशत से अधिक भारतीय कैदी 4,389 जिनके मुकदमे लंबित थे और जेल में बंद थे. इनमें सबसे ज्यादा कैदी 1,858 अकेले संयुक्त अरब अमीरात की जेलों में हैं।
अरब देशों में भारतीय कैदियों की संख्या
बहरीन 265
मिस्र 1
इज़राइल 9
कुवैत 428
लेबनान 5
जॉर्डन 30
मोरक्को 1
ओमान 92
कतर 682
सऊदी अरब 1,362
दक्षिण सूडान 1
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) 1,966
यमन 1
कनाडा की जेलों में 23, फ्रांस में 29, जर्मनी में 66, सिंगापुर में 71 और स्पेन में 40 कैदी बंद हैं।

Trending Now

विदेशी जेलों में बंद हैं 8,437 भारतीय कैदी, कतर नहीं यूएई में सबसे ज्यादा में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़