Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » विधानसभा चुनाव से पहले पूरे राज्य के साथ सिलीगुड़ी में भी केंद्रीय बलों का फ्लैग मार्च शुरू, सीमान्त इलाकों में भी पैदल मार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

विधानसभा चुनाव से पहले पूरे राज्य के साथ सिलीगुड़ी में भी केंद्रीय बलों का फ्लैग मार्च शुरू, सीमान्त इलाकों में भी पैदल मार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

सिलीगुड़ी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सिलीगुड़ी थाना क्षेत्र के कई इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया। पूर्ण मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद कई नामों के विचाराधीन और निरस्त होने की खबरों के बीच किसी. . .

सिलीगुड़ी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सिलीगुड़ी थाना क्षेत्र के कई इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया। पूर्ण मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद कई नामों के विचाराधीन और निरस्त होने की खबरों के बीच किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।
इसी क्रम में सिलीगुड़ी महकमे के नक्सलबाड़ी क्षेत्र में भी केंद्रीय बलों ने रूट मार्च निकाला। भारत-नेपाल सीमा से सटे सूरजबर, केटुगाबुरजोत, बड़ा मणिराम जोत, निहाल जोत और दयाराम जोत जैसे संवेदनशील इलाकों में जवानों ने पैदल मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों में प्रतिदिन दो बार फ्लैग मार्च किया जाएगा। इसका उद्देश्य मतदाताओं में विश्वास कायम करना और चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना है।
स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम