मुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को जब से शादी की है, सोशल मीडिया पर हर तरफ उनकी ही चर्चा है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को शादी के बाद एक साथ देखने के लिए उनके फैंस बेताब हैं। रणबीर कपूर ने शादी का जश्न खत्म होने के एक दिन बाद ही काम फिर से काम करना शुरू कर दिया था। वहीं मंगलवार को आलिया भट्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।
आलिया भट्ट धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग पूरी करने के लिए जैसलमेर जा रही हैं। आलिया भट्ट ने सही मायने में नई दुल्हन के वाइब्स दिए क्योंकि उन्हें एक पारंपरिक गेटअप में देखा गया। आलिया पिंक सलवार कमीज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आलिया ने अपने बाल खुले रखे थे, , हाथ में एक टोट बैग रखा था और क्यूट स्माइल देते हुए कैमरा को पोज दिया। आलिया ने पैपराजी को पोज देते हुए अपनी शादी की मेहंदी भी दिखाई, आलिया ने हाथ हिलाया और फिर एयरपोर्ट में एंट्री की।