Home » खेल » संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में 321 बनाए रन, बताया कि फॉर्म वापसी में सचिन तेंदुलकर का योगदान

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में 321 बनाए रन, बताया कि फॉर्म वापसी में सचिन तेंदुलकर का योगदान

डेस्क। संजू सैमसन का कहना है कि अलग तरह के गेम प्लान के चलते उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फॉर्म में वापस आने में मदद मिली। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट बनने के बाद यह. . .

डेस्क। संजू सैमसन का कहना है कि अलग तरह के गेम प्लान के चलते उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फॉर्म में वापस आने में मदद मिली। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट बनने के बाद यह खुलासा किया। संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में पांच मैच में 321 रन बनाए और दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। वे 9 मार्च को घर लौट गए. केरल की राजधानी में उनका जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर उन्हें लेने के लिए केरल के शिक्षा मंत्री वी सिवनकुट्टी पहुंचे. साथ ही हजारों की संख्या में फैंस मौजूद थे जो सैमसन के लिए नारे लगा रहे थे।

सचिन तेंदुलकर का योगदान

सैमसन ने मीडिया से बात करते हुए अपने खेल, सचिन तेंदुलकर से मदद और सोशल मीडिया से दूरी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि पहले वह हर गेंद को उड़ाने की कोशिश करते थे और अक्सर आउट हो जाया करते थे। सैमसन ने कहा, ‘मैंने हर गेंद को मारने की कोशिश की लेकिन इससे मदद नहीं मिली. फिर मैंने उन नाकामियों से सीखा। पांच मैच की सीरीज में मैंने अपनी स्ट्राइक रेट बढ़ानी चाही लेकिन सफलता नहीं मिली, फिर मैंने वर्ल्ड कप के लिए अलग गेम प्लान बनाया। ‘

संजू ने बताया सचिन से कैसे मिली मदद

जब उनसे पूछा गया कि सचिन की सलाह से वे किस तरह रन बनाने में सफल रहे तो इस बल्लेबाज ने कहा कि उनसे बात करके तो महसूस हुआ उसे बताया नहीं जा सकता। सैमसन ने कहा, ‘हम लोग संपर्क में थे क्योंकि मैं पिछले कुछ सालों से उन्हें मैसेज भेज रहा था। हमारी आईपीएल के दौरान भी बात हुई थी। जब मैंने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने बड़े अच्छे से बात की. वे करीब 25 मिनट तक बोले। उन्होंने बताया कि उनके करियर में क्या हुआ था, मुश्किल समय में क्या सोचना चाहिए, किस तरह प्रैक्टिस करनी चाहिए. इससे वाकई में मुझे मदद मिली। ‘

संजू सैमसन ने सोशल मीडिया के बारे में क्या कहा

सैमसन ने बताया कि वर्ल्ड कप फाइनल से एक दिन पहले भी उनका फोन आया था। उन्होंने पूछा था कि क्या सब सही है। संजू ने साथ ही बताया सोशल मीडिया से दूरी के चलते भी उन्हें मदद मिली। उन्होंने कहा, ‘युवाओं को इसे सही तरीके से संभालना सीखना चाहिए। सोशल मीडिया से मुझे यह समझ आया कि लोग मुझसे कितना प्यार करते हैं। लेकिन जब परिस्थितियां उलटी हों, तो सोशल मीडिया तभी खोलना चाहिए जब आप उसे सहन कर सकें। मैंने एक महीने तक फोन बंद कर दिया. मेरे मीडिया अकाउंट एक टीम चलाती है। सोशल मीडिया से दूर रहने के चलते खेल पर ध्यान देने का मौका मिला। ‘

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम