Home » मनोरंजन » सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ का नाम बदलेगा या नहीं? आमिर खान ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी,बताया सच

सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ का नाम बदलेगा या नहीं? आमिर खान ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी,बताया सच

डेस्क। बॉलीवुड के दमदार एक्शन स्टार सनी देओल इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शानदार सफलता के बाद दर्शकों के बीच इस नई फिल्म को. . .

डेस्क। बॉलीवुड के दमदार एक्शन स्टार सनी देओल इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शानदार सफलता के बाद दर्शकों के बीच इस नई फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। इसी बीच पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में यह खबर तेजी से फैल रही थी कि फिल्म के मेकर्स इसके टाइटल में बदलाव करने वाले हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि ‘लाहौर 1947’ का नाम बदलकर ‘बटवारा 1947’ रखा जा सकता है। लेकिन अब इन चर्चाओं पर खुद फिल्म के निर्माता आमिर खान ने प्रतिक्रिया देकर सच्चाई साफ कर दी है।

आमिर खान ने अफवाहों पर दिया जवाब

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत बना रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार फिल्म के टाइटल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच जब आमिर खान से इस बारे में सवाल किया गया तो वह पहले हंस पड़े। इसके बाद उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
आमिर खान ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। फिल्म के टाइटल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी भी इसका नाम ‘लाहौर 1947’ ही है और मैं चाहता हूं कि यही टाइटल बना रहे। उनके इस बयान के बाद टाइटल बदलने की खबरों पर विराम लग गया है।

टाइटल को लेकर क्यों उठी थी चर्चा

दरअसल कुछ रिपोर्ट्स में यह अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म का नाम पाकिस्तान के शहर लाहौर पर होने की वजह से मेकर्स इसे बदल सकते हैं। ऐसा माना जा रहा था कि भारतीय दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए टाइटल में बदलाव किया जा सकता है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर ‘लाहौर 1947’ की जगह ‘बटवारा 1947’ नाम सामने आने लगा था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम