डेस्क। हरियाणवी डांसिंग क्विन सपना चौधरी आए दिनों किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी रहती हैं। अपने देसी डांस और अपनी आने वाली फिल्मों के अलावा सपना चौधरी इन दिनों टीवी रियलिटी शो ‘The 50’ में नजर आ रही हैं। सपना चौधरी शो में एक से एक बड़े एक खुलासे करती दिखती हैं। फिलहाल तो सपना ने इस बार कुछ ऐसा बताया है जिसे जानकर लोगों के होश ही उड़ गए हैं।
इतने मुकदमे चल रहे हैं सपना चौधरी पर
दरअसल सपना चौधरी ने शो में खुलासा किया कि उनपर 10 या 15 नहीं बल्कि 35 मुकदमे चल रहे हैं। ये मामले उन इवेंट्स से जुड़े हैं जहां अफरा-तफरी, कुर्सियों का तोड़ना हुआ करता था। सपना ने बताया कि बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद उनके करियर में काफी अच्छा चेंज आया। उन्हें कई बड़े काम मिलने लगे। उन्होंने स्टेज़ परफॉर्मेंस शुरू की, लेकिन कई बार आपका नाम खराब किया जाता है मुकदमे होते हैं जिस वजह से उन्हें कई जगह बैन भी कर दिया गया है।
जेल से छूटे कैदियों ने बुलाया था
सपना ने बताया कि एक बार वह बुरी आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं, वह बस डांस का ऑफर चाह रही थीं तभी उसी देर रात डांस के लिए कॉल आया। हम जब लोकेशन पर पहुंचे तब देखा कि 25-26 टेबल पर हथियार पड़े थे। कुछ कैदी लगभग 55 लोग जेल से छूटकर आने का जश्न मना रहे थे।
स्टेज़ पर होती थी बदसलूकी
सपना ने बताया कि जब वह परफॉर्म कर रही थीं तभी अचानक से एक शख्स आया उनके कान में आया फुसफुसाया और चला गया। जब उनकी मां से निकलने को कहा तब वहां बैठे लोगों ने कहा कि पैसे दिए हैं डांस तो करो ना। उसके बाद मां ने जमकर विरोध किया कि इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उस रात को नहीं भुलाया जा सकता
हम जैसे तैसे बाहर आए, एक डर था कि हम पर गोली भी चल सकती है, लेकिन फिर भी हम भागते रहे। सपना ने बताया कि वह रात सबसे ज्यादा डरावनी रात थी। जिसे हम कभी भी नहीं भूल सकते हैं, लेकिन हां, बिग ब़ॉस ने हमारा करियर पूरी तरह से बदल दिया।