सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र में बीते कुछ समय से साइकिल चोरी की कई शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी। आखिरकार रविवार रात पुलिस ने अभियान चलाकर भुट्टाबाड़ी इलाके से चोरी की गई नौ साइकिलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम विभास दत्त बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसका घर भुट्टाबाड़ी क्षेत्र में ही है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी विभिन्न असामाजिक गतिविधियों में कथित रूप से शामिल रहा है। सोमवार को आरोपी को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
Post Views: 3