Home » कुछ हटकर » सीमा हैदर को सम्मानित करेगा हिंदू रक्षा दल, छठी बार बनीं हैं मां, पिंकी चौधरी ने किया ये ऐलान

सीमा हैदर को सम्मानित करेगा हिंदू रक्षा दल, छठी बार बनीं हैं मां, पिंकी चौधरी ने किया ये ऐलान

डेस्क। सीमा हैदर और सचिन मीणा के छठे बच्चे के जन्म पर ‘हिंदू रक्षा दल’ के पिंकी चौधरी उन्हें सम्मानित करेंगे। चौधरी के अनुसार, सीमा ने पाकिस्तानी होकर भी सनातनी संस्कृति और वेशभूषा को बखूबी अपनाया है। अधिक बच्चे पैदा. . .

डेस्क। सीमा हैदर और सचिन मीणा के छठे बच्चे के जन्म पर ‘हिंदू रक्षा दल’ के पिंकी चौधरी उन्हें सम्मानित करेंगे। चौधरी के अनुसार, सीमा ने पाकिस्तानी होकर भी सनातनी संस्कृति और वेशभूषा को बखूबी अपनाया है। अधिक बच्चे पैदा करने वालों को इनाम देने की अपनी घोषणा के तहत वे इस दंपति को पुरस्कृत करेंगे।
पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर ने अब एक और बच्चे को जन्म दिया है। सीमा हैदर 6वें बच्चे की मां बन गई है। बीते साल सीमा ने 5वें बच्चे को जन्म दिया था। हाल ही में ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में उसने छठे बेटे को जन्म दिया, जो एकदम स्वस्थ है।

4 बच्चों को लेकर आई थी पाकिस्तान से

इस बीच 6वां बच्चा पैदा होने की खुशी में ‘हिंदू रक्षा दल’ मां सीमा हैदर और पिता सचिन मीणा को सम्मानित करेगा। खुद भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी ने इसका ऐलान किया है। आपको बता दें कि सीमा हैदर तीन साल पहले पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते 4 बच्चों को लेकर आई थी। रबूपुरा के सचिन मीणा से पबजी खेलते–खेलते उसकी प्रेम कहानी शुरू हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई और सीमा भारत आकर रहने लगी। हालांकि, उस वक्त इसको लेकर काफी विवाद हुआ था।

हिंदू लोगों से परिवार बढ़ाने की अपील

पिंकी चौधरी ने किया ये ऐलान हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी ने वीडियो संदेश में कहा कि हमने हिंदू लोगों से परिवार बढ़ाने की अपील की थी। इसके तहत ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को इनाम देने की घोषणा की थी। चूंकि, सीमा और सचिन को छठा बच्चा हुआ है इसलिए हम दंपति को सम्मानित करेंगे और इनाम देंगे। बकौल पिंकी चौधरी- सीमा हैदर ने पाकिस्तान से आकर हिंदू संस्कृति को अपना लिया है।हर रील और वीडियो में सीमा हिंदू महिलाओं की वेशभूषा में नजर आती है। फिर चाहे वो सिंदूर लगाना हो, बिंदी लगाना हो या अन्य काम। उसने विधिवत सनातन को अपनाया है।

सीमा हैदर छठी बार बनीं मां, 11 महीने पहले भी बेटी को दिया था जन्म

चौधरी ने यह भी कहा कि एडवांस्ड कल्चर में चलते हुए कुछ भारतीय महिलाएं अपनी संस्कृति को भूल रही हैं। वहीं, पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर भारतीय संस्कृति को फॉलो कर रही हैं। बिंदी लगा रही हैं. सिंदूर लगा रही हैं। इसलिए हम सीमा को सम्मानित करने का काम करेंगे। मालूम हो कि पिंकी चौधरी ने कुछ दिन पहले ही घोषणा की थी कि चौथा बच्चे होने पर 21 हजार रुपये से परिवार को सम्मानित करेंगे। वहीं, पांचवां बच्चा होने पर 31 हजार रुपये से सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में अब अब पिंकी चौधरी ने सीमा हैदर और सचिन मीणा को सम्मानित करने का ऐलान किया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम