Home » देश » सूडान के विद्रोहियों ने भारतीय युवक का किया अपहरण, पूछा- शाहरुख खान को जानते हो ? फिर ले गए अपने साथ

सूडान के विद्रोहियों ने भारतीय युवक का किया अपहरण, पूछा- शाहरुख खान को जानते हो ? फिर ले गए अपने साथ

डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सूडान के कुछ उग्रवादी लड़ाके एक भारतीय युवक को घेरकर खड़े हैं और उससे नारे लगवा रहे हैं। दरअसल यह युवक ओडिशा का 36 वर्षीय आदर्श बेहरा है, जो जगतसिंहपुर. . .

डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सूडान के कुछ उग्रवादी लड़ाके एक भारतीय युवक को घेरकर खड़े हैं और उससे नारे लगवा रहे हैं। दरअसल यह युवक ओडिशा का 36 वर्षीय आदर्श बेहरा है, जो जगतसिंहपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है। आदर्श को सूडान में विद्रोही रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के उग्रवादियों ने पकड़ लिया और उससे अपने नेता मोहम्मद हमदान दागालो के समर्थन में नारे लगवाए। इतना ही नहीं उग्रवादियों ने आदर्श से पूछा कि क्या वह शाहरुख खान को जानता है?

साल 2022 से सूडान में काम कर रहा है आदर्श

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, आदर्श बेहरा सूडान के सुकाराती प्लास्टिक फैक्ट्री में साल 2022 से काम कर रहा है। आदर्श को सूडान के विद्रोही लड़ाकों ने अल फाशिर शहर से पकड़ा, जो राजधानी खार्तूम से करीब एक हजार किलोमीटर दूर है। सूडान गृहयुद्ध से जूझ रहा है, जहां सशस्त्र सेना बल और विद्रोही गुट आरएसएफ के बीच अप्रैल 2023 से लड़ाई छिड़ी हुई है। गृह युद्ध के चलते सूडान में अभी तक 1.3 करोड़ लोग विस्थापित हो चुके हैं और कई शहर और गांव तबाह हो चुके हैं।

हजारों लोगों की गई जान

सूडान की सरकार ने रविवार को कहा कि अल फाशिर शहर पर कब्जे के बाद से विद्रोही आरएसएफ के उग्रवादियों ने 2000 से ज्यादा नागरिकों की हत्या की है। कई पीड़िता के साथ यौन हिंसा भी की गई है। संयुक्त राष्ट्र और दुनिया भर की मानवाधिकार एजेंसियों ने सूडान के हालात पर चिंता जताई है। सूडान में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है और देश का बड़ा हिस्सा अकाल के कगार पर है।

Web Stories
 
किचन की उत्तर दिशा में ये चीजें रखने से हो सकते हैं कंगाल नए साल के पहले दिन इस स्त्रोत का पाठ करने से होगी तरक्की लोबिया की दाल खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां घनी आइब्रो के लिए आजमाएं ये इफेक्टिव उपाय रोजाना चिलगोजे खाने से शरीर को मिलेंगे ये गजब के फायदे