Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

औपचारिकताओं से रिहाई में देरी, आर्यन एक और रात जेल में बिताएंगे

- Sponsored -

- Sponsored -


अगर समय पर रिहाई का आदेश मिलता है तो आर्यन खान आर्थर रोड जेल से सुबह 9 बजे से दोपहर के बीच कभी भी बाहर होंगे। यह आर्थर रोड जेल के बाहर जमानात (जमानत) बॉक्स में रिहाई के आदेशों की संख्या पर आधारित है। यदि बहुत अधिक जमानत आदेश हैं, तो इसमें समय लग सकता है।अगर कम ऑर्डर आते हैं, तो आर्यन जल्दी निकल सकता है।”

जेल अधिकारियों के अनुसार, आर्यन खान को आर्थर रोड जेल से शनिवार को ही रिहा किया जाएगा क्योंकि जेल में कागजी कार्रवाई के लिए शाम 5.30 बजे की समय सीमा समाप्त हो गई है। गुरुवार को जमानत पर रिहा हुए आर्यन खान शुक्रवार को जेल से बाहर निकलने की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन औपचारिकताओं में समय लगा और शाम साढ़े पांच बजे से पहले पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते उन्हें एक और रात जेल में गुजारनी पड़ी।आर्यन खान के शनिवार सुबह जेल से छूटने की संभावना है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.