Home » मनोरंजन » अक्षय कुमार की बेटी से अश्लील फोटो मांगने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, अब भुगतनी होगी जेल की सजा

अक्षय कुमार की बेटी से अश्लील फोटो मांगने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, अब भुगतनी होगी जेल की सजा

डेस्क। डिजिटल दुनिया जितनी सुविधाजनक है, बच्चों के लिए उतनी ही खतरनाक भी साबित हो रही है. बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की बेटी नितारा के साथ साल 2025 में घटी एक खौफनाक घटना इस बात का सबसे बड़ा सबूत है.. . .

डेस्क। डिजिटल दुनिया जितनी सुविधाजनक है, बच्चों के लिए उतनी ही खतरनाक भी साबित हो रही है. बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की बेटी नितारा के साथ साल 2025 में घटी एक खौफनाक घटना इस बात का सबसे बड़ा सबूत है. हाल ही में महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में साइबर जागरूकता पर आयोजित एक विशेष सत्र के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) यशस्वी यादव ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि कैसे अक्षय कुमार ने खूद पुलिस से संपर्क कर अपनी बेटी को निशाना बनाने वाले सेक्सटॉर्शन के जाल के बारे में जानकारी दी थी.

अक्षय कुमार की बेटी संग हैरासमेंट

अक्षय कुमार ने एक वीडियो मैसेज के जरिए इस पूरी आपबीती को शेयर किया है. उन्होंने बताया कि नितारा अपने टैबलेट पर एक ऑनलाइन वीडियो गेम खेल रही थी. इस गेम में अनजान लोगों के साथ बातचीत करने का फीचर था. शुरुआत में सब कुछ बहुत सामान्य लग रहा था. उस अनजान शख्स ने नितारा की तारीफ की और बेहद रिस्पेक्टफुल तरीके से बात शुरू की, जिससे बच्ची का भरोसा जीता जा सके. जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ी, उस व्यक्ति ने नितारा से उसकी पहचान और जेंडर के बारे में पूछा. जब नितारा ने बताया कि वह एक लड़की है, तो उस शख्स ने अपनी असलियत दिखाते हुए उससे न्यूड फोटो की मांग कर डाली.

नितारा ने दिखाई बहादुरी

अक्षय ने बताया कि उनकी बेटी ने उस वक्त गजब की बहादुरी दिखाई. वह डरी जरूर, लेकिन उसने तुरंत गेम बंद किया और अपनी मां ट्विंकल खन्ना को जाकर पूरी बात बताई. अक्षय के मुताबिक, बच्चों का अपने माता-पिता से खुलकर बात करना ही ऐसे अपराधों को रोकने का सबसे बड़ा हथियार है. अगर नितारा उस वक्त चुप रह जाती, तो वह शख्स उसे ब्लैकमेल कर सकता था.

साइबर बुलिंग और सुसाइड का खतरा

इस घटना का जिक्र करते हुए अक्षय कुमार ने देश के सभी माता-पिता को चेतावनी दी है. उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी अक्सर बच्चों को बहला-फुसलाकर उनकी प्राइवेट फोटोज हासिल कर लेते हैं और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठते हैं. मानसिक दबाव के चलते कई बार बच्चे आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं.

स्कूलों में साइबर शिक्षा की मांग

अक्षय कुमार ने इस गंभीर विषय पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से एक विशेष गुजारिश भी की है. उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूलों के किताब में साइबर क्राइम की क्लासेज शामिल की जानी चाहिए. ADG यशस्वी यादव ने साफ बताया कि पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है.

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम