Home » टेक्नोलॉजी » अब चैटिंग के साथ रिचार्ज भी! WhatsApp में आ गया कमाल का फीचर, Google Pay-PhonePe की हुई छुट्टी

अब चैटिंग के साथ रिचार्ज भी! WhatsApp में आ गया कमाल का फीचर, Google Pay-PhonePe की हुई छुट्टी

डेस्क । व्हाट्सऐप ने भारतीय यूजर्स के लिए एक बड़ा धमाका कर दिया है। अब आपको अपना मोबाइल रिचार्ज करने के लिए ऐप बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। व्हाट्सऐप कमाल का फीचर लेकर आया है। व्हाट्सऐप ने अब सीधे अपने. . .

डेस्क । व्हाट्सऐप ने भारतीय यूजर्स के लिए एक बड़ा धमाका कर दिया है। अब आपको अपना मोबाइल रिचार्ज करने के लिए ऐप बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। व्हाट्सऐप कमाल का फीचर लेकर आया है। व्हाट्सऐप ने अब सीधे अपने प्लेटफॉर्म से ही मोबाइल रिचार्ज की सुविधा शुरू कर दी है। इसका मतलब है कि अब आप चैटिंग करते-करते ही अपना या दोस्तों का फोन भी रिचार्ज कर सकतें हैं।

जानिए किन सिम पर चलेगा यह Feature?

फिलहाल यह सर्विस भारत के तीन बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए शुरू की गई है:

Jio (रिलायंस जियो)

Airtel (एयरटेल)

Vi (वोडाफोन-आइडिया)

जानें कैसे होगा झटपट तरीके से रिचार्ज?

व्हाट्सऐप से रिचार्ज करना बेहद आसान है। बस इन स्टेप्स को आप फॉलो कर लें। व्हाट्सऐप की होम स्क्रीन पर दिख रहे ‘₹’ (रुपी) आइकन पर टैप करें। यहां आपको ‘Mobile Recharge’ का विकल्प दिखेगा, उसे चुनें। वह मोबाइल नंबर डालें जिसे रिचार्ज करना है और ऑपरेटर (Jio, Airtel आदि) कन्फर्म करें। अपना पसंदीदा प्लान सेलेक्ट करें।
पेमेंट के लिए UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड का विकल्प चुनें और भुगतान पूरा करें। यह फीचर PayU द्वारा संचालित है। कंपनी ने इसका रोल-आउट शुरू कर दिया है। अगर आपको अभी यह विकल्प नहीं दिख रहा है तो अगले कुछ हफ्तों में यह आपके एंड्रॉयड या आईफोन (iOS) पर अपडेट के साथ आ जाएगा।

आ रहा है WhatsApp Plus: अब देने होंगे पैसे?

व्हाट्सऐप खुद को सिर्फ चैटिंग ऐप से बदलकर एक ‘ऑल-इन-वन’ ऐप बनाना चाहता है। इसी कड़ी में कंपनी ‘WhatsApp Plus’ नाम के एक सब्सक्रिप्शन प्लान की टेस्टिंग कर रही है। यह एक पेड सर्विस होगी जिसमें पैसे देकर यूजर्स को कुछ एक्स्ट्रा और खास फीचर्स मिलेंगे।

क्या फ्री चैटिंग होगी बंद

जी नहीं! चैटिंग, कॉलिंग और फाइल शेयरिंग जैसी बेसिक सुविधाएं हमेशा की तरह बिल्कुल फ्री रहेंगी

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम