Home » वायरल न्यूज़ » आसमान में मौत से सामना ! 14,000 फीट पर इंडिगो का इंजन हुआ फेल, 229 यात्रियों में मचा हड़कंप

आसमान में मौत से सामना ! 14,000 फीट पर इंडिगो का इंजन हुआ फेल, 229 यात्रियों में मचा हड़कंप

नई दिल्ली: गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में तकनीकी खराबी सामने आई। स्थिति को देखते हुए. . .

नई दिल्ली: गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में तकनीकी खराबी सामने आई। स्थिति को देखते हुए पायलटों ने विमान को दिल्ली ले जाने के बजाय वापस गोवा की ओर मोड़ दिया। करीब 20 मिनट के तनावपूर्ण सफर के बाद विमान ने मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। यह घटना इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2102 में हुई, जिसे सुबह 11:45 बजे दिल्ली पहुंचना था। उड़ान के कुछ ही समय बाद तकनीकी समस्या सामने आने के बाद विमान को वापस गोवा लाने का फैसला किया गया।

अचानक आई खराबी से यात्रियों में मची अफरा-तफरी

विमान में तकनीकी समस्या की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों के बीच चिंता का माहौल बन गया। इतनी ऊंचाई पर विमान का इंजन प्रभावित होने से कई यात्री घबरा गए। हालांकि, पायलटों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए तय प्रक्रिया के तहत विमान को वापस गोवा ले जाने की कार्रवाई शुरू की। करीब 20 मिनट के बाद विमान मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक विमान में सवार सभी 229 यात्री सुरक्षित रहे।

इंडिगो ने बताई तकनीकी खराबी की वजह

घटना के बाद इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी किया। एयरलाइन ने बताया कि नॉर्थ गोवा से दिल्ली जा रही फ्लाइट ने उड़ान भरने के कुछ देर बाद तकनीकी समस्या का संकेत दिया था। कंपनी के मुताबिक, पायलटों ने तत्काल स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन किया और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद विमान को वापस मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लाकर सुरक्षित उतारा गया। इंडिगो ने बताया कि विमान की फिलहाल विस्तृत मेंटेनेंस जांच की जा रही है। आवश्यक जांच और मंजूरी पूरी होने के बाद ही विमान को दोबारा परिचालन में शामिल किया जाएगा।

यात्रियों को दिल्ली पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों के लिए आगे की यात्रा की व्यवस्था शुरू कर दी गई। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराने के साथ-साथ उड़ान से संबंधित अपडेट भी दिए गए। इंडिगो के मुताबिक, यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं। कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इंजन में खराबी की असली वजह अभी सामने नहीं आई

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि विमान के इंजन में तकनीकी समस्या आखिर किस वजह से आई। एयरलाइन की मेंटेनेंस टीम विमान की जांच कर रही है और एविएशन अधिकारियों की ओर से भी आगे की जानकारी का इंतजार है। इंडिगो ने दोहराया कि यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही विमान को वापस गोवा लाने का निर्णय लिया गया।

कुछ दिन पहले भी इंडिगो की फ्लाइट में हुआ था गो-अराउंड

यह घटना ऐसे समय हुई है जब कुछ दिन पहले दिल्ली से गोरखपुर जाने वाली इंडिगो की एक अन्य उड़ान को लैंडिंग से ठीक पहले एहतियात के तौर पर ‘गो-अराउंड’ करना पड़ा था। गो-अराउंड की प्रक्रिया में विमान लैंडिंग के अंतिम चरण से वापस हवा में उठता है और पायलट दोबारा लैंडिंग का प्रयास करता है। हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल गोवा-दिल्ली फ्लाइट में सामने आई तकनीकी खराबी की विस्तृत वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम