Home » उत्तर प्रदेश » उत्तरप्रदेश सूर्या हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी असद, मां ने कहा- सभी हत्यारों का हो खात्मा

उत्तरप्रदेश सूर्या हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी असद, मां ने कहा- सभी हत्यारों का हो खात्मा

गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले के चर्चित सूर्या चौहान की हत्या केस में पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने जाल बिछाकर खोडा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की चाकू से गोदकर हत्या करने के मुख्य. . .

गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले के चर्चित सूर्या चौहान की हत्या केस में पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने जाल बिछाकर खोडा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की चाकू से गोदकर हत्या करने के मुख्य आरोपी 50 हजार इनामी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इस संबंध में ट्रांस हिंडन उपायुक्त धवल जायसवाल ने बताया कि खोड़ा में बकरीद पर (28 मई) को असद ने सूर्या को चाकू मार दी थी, जिसमें इलाज के दौरान सूर्या चौहान की मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें 5 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसमें पुलिस द्वारा तत्काल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई थी। उधर, गाजियाबाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए मुख्य आरोपी असद की मौत पर सूर्या की मां सरोज का बयान सामने आया है। सूर्या की मां का कहना है कि अन्य आरोपियों का भी इसी तरह से एनकाउंटर हो।

हत्या के बाद फरार था असद

हत्याकांड में असद पुत्र नवाब मुख्य आरोपी वांछित था, जिसके ऊपर 50,000 रुपए के पुरस्कार की घोषणा भी की गई थी। 31 को हुई मुठभेड़ की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया जिसकी पहचान असद निवासी मदरसे वाली गली थाना खोडा कमिश्नरेट गाजियाबाद के रूप में हुई जिसको इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया, इस दौरान घायल बदमाश असद की मौत हो गयी।

बाइक विवाद पर की थी हत्या

दरअसल, बाइक के विवाद में सूर्या की चाकू से गोदकर हत्या की गई। आरोपी असद ने नई बाइक ली थी, इसे सूर्या ने चलाने के लिए मांगा। बाइक न देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीएम की हिदायत से जागी पुलिस

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ही अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा था कि अगर आपसे नहीं संभल रहा है तो बता दो। इसके चंद घंटों बाद ही गाजियाबाद पुलिस ने सूर्या हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई कर दी।

हत्यारों के घरों पर चले बुलडोजर

सूर्या की मां सरोज ने गाजियाबाद पुलिस से मांग की है कि हत्यारों के घर पर बुलडोजर भी चलना चाहिए। ईद के दिन कुर्बानी दिखाने के बहाने से बुलाकर सूर्या पर चाकू से हमला किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूर्या की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश

सूर्या की हत्या को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। जब शनिवार को सूर्या का शव घर पहुंचा था तो हिंदू संगठन के लोगों ने उनके पर पहुंच कर हत्यारोपियों पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम