Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

उद्धव सरकार का जाना तय : एकनाथ शिंदे से शिवसेना ने मानी हार? संजय राउत बोले- विधानसभा भंग हो सकती है

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मुंबई। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच शिवसेना हार मानती दिख रही है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर कहा है कि राज्य में राजनीतिक घटनाक्रम जिस दिशा में बढ़ रहा है, उसमें विधानसभा भंग हो सकती है। उनके इस ट्वीट से माना जा रहा है कि शिवसेना बागी विधायकों को संभाल नहीं पा रही है और अब वह चुनाव में उतरने पर विचार कर सकती है। आज सुबह ही संजय राउत ने एक और बयान दिया था, जिससे शिवसेना के हौसले कमजोर पड़ने का अनुमान लगाया गया था। उनका कहना था कि ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, सत्ता चली जाएगी। लेकिन सत्ता तो आ भी जाती है। हालांकि चौंकाने वाली बात यह रही कि इतना सब होने के बावजूद भी वह एकनाथ शिंदे के प्रति नरम भी दिखाई दिए।
दरअसल, संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे सालों से हमारे साथ हैं और कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। उनके लिए पार्टी छोड़ना कठिन नहीं होगा। हमारे लिए भी उन्हें अलग करना आसान नहीं है। हमारी एक घंटे तक आज बातचीत हुई है। सभी विधायक शिवसेना में हैं और यहीं रहेंगे। सुबह भी मैंने उनसे बात की है। कोई परेशानी नहीं है, वे लोग शिवसेना में ही रहेंगे। एकनाथ शिंदे हमारे बहुत अच्छे मित्र हैं।
इसी बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को कोरोना हो गया। उन्हें बुधवार को सुबह दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजभवन के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें बुखार चल रहा था, उन्हें पिछले कुछ दिनों से कमजोरी और खांसी थी। कल उनका स्वाब लिया गया और रिपोर्ट देर रात आई। डॉक्टरों ने बेहतर निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है।
उधर मंगलवार की सुबह सूरत के ला मेरिडियन होटल पहुंचने वाले एकनाथ शिंदे अब गुवाहाटी पहुंच गए हैं, जहां भाजपा के एक विधायक ने उनका वेलकम किया। सूत्रों के हवाले से खबर है कि एकनाथ शिंदे भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। मीडिया से गुवाहाटी में बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने इसके संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि हमें 40 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है और जल्दी ही कुछ और हमारे साथ आ सकते हैं।
फडणवीस के घर भाजपा एमएलए का आना शुरू
शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा विधानसभा भंग होने के संकेत देने के बाद भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस के घर भाजपा विधायकों का आना शुरू हो गया है। उम्मीद है कि कुछ देर में इन विधायकों के साथ बैठक भी होगी।
आज देश में सौदे की राजनीति हो रही: कमलनाथ
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि आज देश में सौदे की राजनीति हो रही है। मध्यप्रदेश का उदाहरण आप जानते हैं। ये राजनीति हमारे संविधान के विपरीत है और भविष्य के लिए खतरे की बात है। शिवसेना को खुद तय करना है कि वे अपने विधायकों से कैसे बात करेंगे। कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं।
शरद पवार ने उद्धव ठाकरे से की बात
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच शरद पवार ने उद्धव ठाकरे से बात की है। हालांकि, दोनों के बीच हुई बातचीत अभी सामने नहीं आई है। वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ बालासाहेब थोराट के आवास पर पहुंचे हैं।
संजय राउत के घर के बाहर लगाए गए पोस्टर
मुंबई में शिवसेना नेता संजय राउत के आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें लिखा है- ‘तेरा घमंड तो चार दिन का है पगले, हमारी बादशाही तो खानदानी है।’
शरद पवार के घर पहुंचे मंत्री जयंत पाटिल
महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता जयंत पाटिल मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर पहुंचे।
कैसे शुरू हुआ सियासी संकट
सियासी घटनाक्रम विधान परिषद की 10 सीटों के चुनाव के तुरंत बाद ही शुरू हुआ। पर शिवसेना को जब तक इसकी भनक मिलती, शिंदे गुजरात पहुंच चुके थे। शिंदे का मोबाइल फोन सोमवार दोपहर बाद से ही नॉट रीचेबल हो गया। देर रात वह समर्थक विधायकों के साथ सूरत के पांच सितारा होटल पहुंचे। वहां पहुंचते ही विधायकों का भी शिवसेना से संपर्क टूट गया। होटल में शिंदे के साथ शिवसेना के 15, एनसीपी का एक और निर्दलीय 14 विधायक हैं। तीन मंत्री भी हैं। बागी विधायक गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल के संपर्क में हैं। बताया जा रहा है, सभी विधायक बुधवार सुबह तक गुवाहाटी भेजे जा सकते हैं। सूत्रों का कहना है, गृह मंत्री अमित शाह पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। शाह ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक भी की।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.