मुंबई। एक्ट्रेस रेखा 10 अक्टूबर को अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी जिंदगी वैसे तो कई सारे सवालों से भरी हुई है लेकिन इस मौके पर हम आपको बताते हैं कि आखिर वो सिंदूर किसके नाम का लगाती हैं और उनकी जिंदगी में कौन से यंग एक्टर्स आए।
69 साल की हुईं रेखा, 20 साल छोटे अक्षय संग अफेयर
दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने बॉलीवुड में एक लंबा सफर तय किया है और लगभग 180 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अपने फैशन सेंस और खुद को कैरी करने के अनूठे तरीके के साथ, रेखा हमेशा अपने समय की दूसरी एक्ट्रेसेस से एक कदम आगे थीं। 10 अक्टूबर को रेखा अपना 69वां बर्थडे मना रही हैं। उनके इस खास दिन पर हम आपको बता रहे हैं कि आखिर रेखा किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं और उनके किन नए एक्टर्स के साथ अफेयर रहे हैं।
मां, दादी, पत्नी और प्रेमिका बनीं रेखा
रेखा ने लवर, पत्नी, मां और यहां तक कि दादी तक का किरदार निभाया है। वह अपने समय की फेमस डांसर भी हैं, उनकी ग़ज़ल की गायकी भी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। रेखा को कई बार प्यार हुआ, लेकिन 69 साल की उम्र में भी वह अकेली हैं। यह किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड की खूबसूरत और दिलकश डिवा रेखा की कहानी है, जिन्होंने आज जहां हैं वहां तक पहुंचने के लिए लंबा संघर्ष किया।
रेखा और अमिताभ का चर्चित अफेयर
रेखा और अमिताभ का लव एंगल बॉलीवुड में सबसे चर्चित रोमांटिक रिश्ता है। एक्ट्रेस ने समय-समय पर बॉलीवुड के शहंशाह के लिए अपने प्यार को कबूल किया। रेखा और अमिताभ की साथ में पहली फिल्म ‘दो अनजाने’ है। उन्हें यश चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म ‘सिलसिला’ में एक साथ देखा गया था।
जया बच्चन ने अमिताभ को रेखा से दूर कर दिया
जब इंडस्ट्री में रेखा और अमिताभ की कहानी चलनी शुरू हुई तो अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन ने उन्हें रेखा के साथ काम करने से रोक दिया।
Comments are closed.