ADVERTISEMENT
Home » लेटेस्ट » क्या हॉलीवुड में दिख गई महिमा चौधरी की बेटी? बेटी आरियाना की हमशक्ल देख एक्ट्रेस ने कही यह बात

क्या हॉलीवुड में दिख गई महिमा चौधरी की बेटी? बेटी आरियाना की हमशक्ल देख एक्ट्रेस ने कही यह बात

डेस्क। इंटरनेट की दुनिया भी बड़ी अजीब और दिलचस्प है। यहाँ कब, कौन, किसका हमशक्ल मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इंटरनेशनल सीरीज ‘ऑफ कैंपस’ को देखने वाले भारतीय दर्शकों. . .

डेस्क। इंटरनेट की दुनिया भी बड़ी अजीब और दिलचस्प है। यहाँ कब, कौन, किसका हमशक्ल मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इंटरनेशनल सीरीज ‘ऑफ कैंपस’ को देखने वाले भारतीय दर्शकों के होश उड़ गए, जब उन्होंने स्क्रीन पर एक्ट्रेस मीका अब्दाल्ला को देखा। मीका को देखते ही लोगों को बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी की बेटी अरिना चौधरी याद आ गईं।
सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों और वीडियो क्लिप्स का ऐसा सैलाब आया है कि खुद महिमा चौधरी के पास कॉल्स और मैसेजेस की बाढ़ आ गई। कई लोग तो मीका को देखकर यह भी दावा करने लगे कि वह महिमा चौधरी के ‘परदेस’ वाले दिनों की हूबहू कॉपी लग रही हैं।

दो अलग-अलग महाद्वीप और एक जैसी शक्ल

इस वायरल कम्पेरिजन पर जब खुद महिमा चौधरी से बात की गई, तो उन्होंने बेहद सकारात्मक और मजेदार प्रतिक्रिया दी। हिंदुस्तान टाइम्स संग बात करते हुए महिमा ने हंसते हुए कहा, हां, मुझे इस बारे में पता है। मेरा फोन लगातार बज रहा है और लोग मुझे वो वायरल पोस्ट भेज रहे हैं। मुझे खुद यह देखकर बहुत हैरानी होती है कि दो अलग-अलग महाद्वीपों में रहने वाले दो लोग एक-दूसरे से इतनी समानता कैसे रख सकते हैं।

क्या अरिना ने बिना बताए हॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है?

महिमा ने आगे बताया कि उनके कुछ करीबियों और फैंस ने तो उन्हें फोन करके यहां तक पूछ लिया कि क्या अरिना ने बिना बताए हॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है? इस पर अभिनेत्री ने साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं है, वह सिर्फ एक हॉलीवुड सीरीज है जो इस वक्त वायरल हो रही है। महिमा ने कहा, किसी बेहद प्यारी लड़की से अपनी या अपनी बेटी की तुलना सुनना हमेशा अच्छा लगता है। मैं इस समानता से बहुत खुश हूं और मैं तो कहूंगी कि इसका फायदा उठाना चाहिए।
अरिना चौधरी सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ अक्सर नजर आती हैं और उनकी गिनती पॉपुलर स्टार किड्स में होती है। मीका अब्दाल्ला के साथ तुलना के बाद फैंस अरिना के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर और भी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं। अरिना के भविष्य के प्लान्स के बारे में बात करते हुए महिमा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की है। फिलहाल उन्होंने लाइफ में आगे क्या करना है, यह तय करने के लिए एक साल का गैप लिया है।
हालांकि, महिमा चौधरी दिल से चाहती हैं कि उनकी बेटी ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा बने। उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा, मैं निश्चित रूप से चाहती हूं कि अरिना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखे। मुझे लगता है कि लोगों का मनोरंजन करने से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। मैंने इस इंडस्ट्री में अपने काम को बहुत एन्जॉय किया है और मुझे इस जगह से बेहद प्यार है।
बता दें कि साल 2013 में बॉबी मुखर्जी से अलग होने के बाद से महिमा एक सिंगल मदर के तौर पर अरिना की परवरिश कर रही हैं। महिमा चौधरी खुद भी अभिनय की दुनिया में सक्रिय रुख अपना चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। वह आखिरी बार फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ में नजर आई थीं।

ADVERTISEMENT
Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम